पंतनगर विश्वविद्यालय: सहायक लेखाकारों के 93 पदों की 29 नवंबर को होगी परीक्षा। देहरादून व नैनिताल में होंगे सेंटर

पंतनगर विश्वविद्यालय: सहायक लेखाकारों के 93 पदों की 29 नवंबर को होगी परीक्षा। देहरादून व नैनिताल में होंगे सेंटर

 

– विशाल सक्सेना
पंतनगर विश्वविद्यालय के सहायक लेखाकारों के 93 पदों के लिए आयोग द्वारा 29 नवंबर को लिखित परीक्षा आयोजित करने का निर्णय लिया है। इस परीक्षा के लिए नैनीताल जिले में 14 और देहरादून में 13 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। इस परीक्षा में 8,327 अभ्यर्थी प्रतिभाग करेंगे। कोविड-19 कोरोना वायरस के मद्देनजर आयोग द्वारा परीक्षा में हैंड हेल्ड मेटल डिटेकटर डिवाइस का प्रयोग किया जाएगा। इसके अलावा प्रत्येक अभ्यर्थी की थर्मल स्क्रीनिंग होगी। साथ ही फेस मास्क का उपयोग अनिवार्य है।

इसके अलावा मास्क, सैनिटाइजर और हैंड ग्लब्स भी अनिवार्य है। अभ्यर्थी उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की वेबसाइट www.sssc.uk.gov.in पर जाकर इस परीक्षा के प्रवेश पत्र के दिए गए लिंक पर क्लिक कर अपने आवेदन आईडी संख्या और जन्मतिथि डालकर प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं। इसके अलावा प्रत्येक अभ्यर्थी को आयोग की वेबसाइट से डाउनलोड/प्रिंट किया गया प्रवेश पत्र, दो फोटो और एक आईडी लेकर परीक्षा में आना अनिवार्य किया गया है।

📢 खबरों को सबसे पहले पाने के लिए पर्वतजन को फॉलो करें

👉 WhatsApp Channel Join करें 👉 WhatsApp Group Join करें 📲 App Download करें

Related Posts