आधी रात वार्डन छात्रा को बोला,-“पत्नी घर पर नही, खाना बनाने आ जाओ।” खफा राज्यपाल ने बिठाई जांच

कृष्णा बिष्ट   पंतनगर विश्वविद्यालय मे एक वार्डन द्वारा छात्रा को आधी रात में टेक्स्ट मैसेज कर परेशान किया जा रहा था। जिसकी शिकायत के बाद भी अब तक मामले में एक महीने तक कोई कार्यवाही नही की गई थी।  मामला प्रतिष्ठित अमर उजाला अखबार द्वारा पहली बार प्रकाश मे लाए जाने के बाद इसका सीधे […]

कृष्णा बिष्ट 
 पंतनगर विश्वविद्यालय मे एक वार्डन द्वारा छात्रा को आधी रात में टेक्स्ट मैसेज कर परेशान किया जा रहा था। जिसकी शिकायत के बाद भी अब तक मामले में एक महीने तक कोई कार्यवाही नही की गई थी।  मामला प्रतिष्ठित अमर उजाला अखबार द्वारा पहली बार प्रकाश मे लाए जाने के बाद इसका सीधे राज्यपाल ने संज्ञान लिया है।राज्य पाल ने सभी गर्ल्स हास्टलों की रिपोर्ट तलब कर ली है।
बाइट –  डॉ सलिल तिवारी,

https://youtu.be/Mp-w_A4X9vY

मशहूर विश्वविद्यालय में से एक  पन्तनगर कृषि विश्विद्यालय में छात्रों की रैगिंग के बाद छात्राओं से अभद्रता का मामला सामने आया है, यह मामला भी एक माह पुराना है। कुछ छात्राओं द्वारा कुलपति से शिकायत की गई थी कि एक होस्टल के वार्डन द्वारा रात्रि में छात्राओ को मैसेज किये जाते है। एक माह पूर्व वार्डन द्वारा  एक छात्रा को टैक्स्ट मैसेज कर कहा गया था कि घर पर उसकी बीबी नही है, खाना कौन बनायेगा ! आप आ जाओ !
 जिसकी शिकायत छात्राओं द्वारा कुलपति से की गई थी जिसके बाद 21 अक्टूबर को रैगिंग की जांच के लिए बुलाई गई विश्विद्यालय की छात्र अनुशासन समिति की बैठक में छात्राओं द्वारा अधिकारियों के समक्ष अपनी शिकायत करते हुए टेक्स्ट मैसेज दिखाए थे।
छात्राओं ने आरोप लगाते हुए कहा कि वार्डन आये दिन उन्हें फोन पर परेशान करता है, फोन काट कर दुबारा घण्टों बात कर परेशान करता है।
 जिसके बाद अनुशासन समिति द्वारा रैगिंग और छात्राओ से अभद्रता के मामले में कार्यवाही करते हुए वार्डन को पद मुक्त किया जा चुका है।
वहीं विश्विद्यालय के अनुशासन समिति के अध्यक्ष डॉ सलिल तिवारी ने बताया कि वार्डन पर रैगिंग के मामले में दबाव बनाने के अलावा अन्य शिकायतें प्राप्त हुई थी, जिसमे कुलपति द्वारा संज्ञान लेते हुए वॉर्डन को पदमुक्त कर दिया गया है।

Also Read This

ब्रेकिंग : देहरादून में कल सभी स्कूल बंद,देंखे आदेश 

देहरादून | उत्तराखंड में लगातार हो रही भारी बारिश के बीच देहरादून जिला प्रशासन ने बड़ा फैसला लिया है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) द्वारा...

हाई कोर्ट ब्रेकिंग : तेजाब कांड के आरोपियों को निचली अदालत से मिली उम्रकैद की सजा बरकरार

ब्रेकिंग न्यूज़(कमल जगाती, नैनीताल):-उत्तराखंड उच्च न्यायालय में हल्द्वानी के बनभूलपुरा(इंदिरा नगर)इलाके में तेजाब कांड के आरोपियों की निचली अदालत से मिली उम्रकैद की सजा...

Related Posts