पहाड़ परिवर्तन समिति पहाड़ो में जन जन तक पहुंचाएगी पैरासिटामोल की टेबलेट

पहाड़ परिवर्तन समिति 17 मई को टिहरी सहित कुमाऊं में 1 लाख पैरासिटामोल की टेबलेट वितरण करेंगी  । कोरोना काल के इस दौर में जब लोगों को मदद की जरूरत हैं,तब पहाड़ परिवर्तन समिति और पर्वतजन फाउंडेशन जैसी संस्थाए आगे आकर सहायता कर रहीं हैं । पहाड़ परिवर्तन समिति ने पहाड़ की सभी 670 न्याय […]

कोरोना काल के इस दौर में जब लोगों को मदद की जरूरत हैं,तब पहाड़ परिवर्तन समिति और पर्वतजन फाउंडेशन जैसी संस्थाए आगे आकर सहायता कर रहीं हैं ।

पहाड़ परिवर्तन समिति ने पहाड़ की सभी 670 न्याय पंचायतों तक ऑक्सीमीटर , इंफ्रारेड मशीन के साथ-साथ दवाइयाँ भी पहुंचाने की बात कहीं थी ।

पर्वतजन से बातचीत के दौरान उमेश कुमार ने बताया कि,मुझे पता लगा कि पहाड़ में रहस्यमयी बुख़ार का प्रकोप चल रहा हैं  । 

जानकारी करने के बाद पता लगा कि, पहाड़ में बुखार में दी जाने वाली मुख्य दवाई पैरासिटामोल की भारी क़िल्लत चल रही हैं । पिछले तीन दिनो से रात-दिन एक करके आख़िर हमने पैरासिटामोल की 1 लाख टेबलेट जुटा ली हैं । 

पहाड़ परिवर्तन समिति ने उत्तराखंड के काबीना मंत्री सुबोध उनियाल से मुलाकात करके पहाड़ के लिए 1 लाख पेरासिटामोल की टेबलेट , ऑक्सीमीटर , इंफ्रारेड मशीने उन्हें सौंप दी है ।

उमेश कुमार ने कहा कि,मुझे सुबोध उनियाल पर विश्वास ही नहीं अपितु पूरा भरोसा हैं । वो इसको तत्काल से भी शीघ्र पहाड़ के दुर्गम क्षेत्रों में पहुँचा देंगे।

साथ ही पहाड़ परिवर्तन समिति के सदस्य अन्य 1 लाख पैरासिटामोल , 400 ऑक्सीमीटर , 400 इंफ्रारेड मशीन के साथ 17 मई को गढ़वाल और कुमाऊं के दौरे पर निकल रहे हैं  ।

17 मई को टीम पहाड़ परिवर्तन समिति के लिए रवाना होगी और 1 लाख टेबलेट को 670 न्याय पंचायतों तक पहुंचाएगी ।

Also Read This

आखिरी मौका: देहरादून में 1.59 लाख गैस उपभोक्ताओं की E-KYC लंबित । बंद हो जाएगी गैस आपूर्ति 

देहरादून।  अगस्त 2026, नीरज उत्तराखंडी  जनपद देहरादून में घरेलू एलपीजी गैस कनेक्शनों की E-KYC प्रक्रिया तेजी से चल रही है। भारत सरकार द्वारा निर्धारित 15...

हादसा : खाई में गिरा पिकअप वाहन 50 मीटर गहरी खाई में गिरा, एक की मौत; एक घायल

मृतक मोरी तहसील के सुनकुंडी गांव का निवासी, घायल को देहरादून रेफर किया गयात्यूणी, देहरादून।नीरज उत्तराखंडी पुरटाड रोड पर रविवार सुबह एक पिकअप वाहन...

Related Posts