वीडियो : बीमार देवकी को आठ किलोमीटर लाए डोली पर। सरकार के खिलाफ नारेबाजी

कमल जगाती, नैनीताल उत्तराखंड के दुर्गम ओखलकांडा गांव के लोग बीमार देवकी देवी को पैदल डोली में उठाकर आठ किलोमीटर मोटर मार्ग तक लाए। लेकिन सरकारी सिस्टम से नाराज लोगों ने इस बार प्रशासन और सरकार को नाकाम बताया। डोली उठा रहे युवकों ने नारेबाजी कर सरकार से मोटर मार्ग बनाने की मांग की है। […]

कमल जगाती, नैनीताल

उत्तराखंड के दुर्गम ओखलकांडा गांव के लोग बीमार देवकी देवी को पैदल डोली में उठाकर आठ किलोमीटर मोटर मार्ग तक लाए। लेकिन सरकारी सिस्टम से नाराज लोगों ने इस बार प्रशासन और सरकार को नाकाम बताया। डोली उठा रहे युवकों ने नारेबाजी कर सरकार से मोटर मार्ग बनाने की मांग की है।

वीडियो

https://youtu.be/SKOxwXkje2k

नैनीताल जिले में ओखलकांडा ब्लॉक के ग्राम पंचायत कुकना के ग्रामीण आज भी स्वास्थ्य सुविधा की बदहाली झेलने को मजबूर हैं। मंडल मुख्यालय नैनीताल से कुछ किलोमीटर दूर कुकना और नौलिया गांव की 33 वर्षीय देवकी देवी की तबीयत अचानक खराब हो गई। गांव में चिकित्सा व्यवस्था नहीं होने के कारण ग्रामीणों के सामने मरीज को नजदीकी अस्पताल तक लाने की चुनौती थी।

गांव के बड़े बूढ़ों ने तय किया कि देवकी को डोली में बैठाकर नजदीकी मोटर मार्ग तक पहुंचाया जाएगा और वहां से मोटर वाहन से अस्पताल तक ले जाया जाएगा। युवाओं की एक टीम तैयार की गई और फिर देवकी को कुर्सी की डोली में बैठाकर 8 किलोमीटर दूर देवली मोटर मार्ग तक ले जाया गया।

यहां से देवकी को कुछ दूर प्राथमिक इलाज के लिए ओखलकांडा ले जाया गया लेकिन वहां भी स्वास्थ्य सुविधा का अभाव होने के कारण प्राथमिक इलाज के बाद निजी वाहन से देवकी को हल्द्वानी भेजा गया। रास्ते में दर्द से पीड़ित युवकों ने सरकार और प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

Also Read This

ब्रेकिंग : सोने के भाव में गिरावट, चांदी में मामूली तेजी; जानिए आज का हाल 

Gold Silver Price: सोना-चांदी की कीमतों में गुरुवार को मिला-जुला रुख देखने को मिला। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोने के भाव में गिरावट...

बड़ी खबर : कैंट विधानसभा को 48.44 करोड़ की विकास योजनाओं की सौगात; सीएम धामी की आठ महत्वपूर्ण घोषणाएं

सीएम धामी ने 23 परियोजनाओं का किया लोकार्पण-शिलान्यास, क्षेत्र के लिए आठ महत्वपूर्ण घोषणाएंदेहरादून, 19 नवंबर। नीरज उत्तराखंडी मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार...

Related Posts