जाली नंबर ट्रक मे पकड़ी 40 लाख की शराब

पौड़ी,दिनांक-5 मार्च रिपोर्ट-मुकेश बछेती एसएसपी पौड़ी के दिशा निर्देशों पर पुलिस द्वारा होली त्यौहार के पूर्व चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है, जिसके फलस्वरूप पौड़ी पुलिस को यह बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। पौड़ी पुलिस द्वारा चेकिंग के दौरान जब देहरादून की ओर से आ रहे ट्रक को रोका गया तो चेकिंग के दौरान उस […]

पौड़ी,दिनांक-5 मार्च
रिपोर्ट-मुकेश बछेती
एसएसपी पौड़ी के दिशा निर्देशों पर पुलिस द्वारा होली त्यौहार के पूर्व चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है, जिसके फलस्वरूप पौड़ी पुलिस को यह बड़ी कामयाबी हाथ लगी है।

पौड़ी पुलिस द्वारा चेकिंग के दौरान जब देहरादून की ओर से आ रहे ट्रक को रोका गया तो चेकिंग के दौरान उस ट्रक में 560 पेटी अवैध शराब की बरामद की गई।

ट्रक में तीन लोग सवार थे, चालक परिचालक से जब पूछताछ की गई तो उन्होंने बताया कि वे यह शराब पंजाब से लेकर पौड़ी आ रहे थे अभी इस बात का खुलासा नहीं हो पाया है कि यह यहां शराब पौड़ी में कहां पहुचाई जानी थी।

एसएसपी पौड़ी ने बताया गया कि पकड़ी गई अवैध शराब चंडीगढ़ ब्रांड की है जिसकी लागत 40 लाख रुपए बताई जा रही है। पकड़े गए आरोपी द्वारा ट्रक में जॉली नंबर प्लेट लगाकर शराब उत्तराखंड लाई गई। आरोपियों से ट्रक की असली नंबर प्लेट भी पुलिस ने बरामद कर ली है।

Also Read This

हादसा: यहां खाई में गिरी 22 यात्रियों से भरी बस, देखें रेस्क्यू वीडियो

ब्रेकिंग न्यूज़(कमल कगाती, नैनीताल):-ऊत्तराखण्ड के मुक्तेश्वर में पर्यटकों से भरी बस गहरी खाई में गिरने से हड़कंप। एन.डी.आर.एफ. पुलिस, एस.डी.आर.एफ.और स्थानीय लोगों की मदद...

भालू का हमला: सड़क बंद, घायल ग्रामीण को कंधों पर ढोकर जखोल पहुंचाया

मोरी (उत्तरकाशी) | 14 अगस्त 2026 | नीरज उत्तराखंडीउत्तरकाशी जिले के विकासखंड मोरी से मानव-वन्यजीव संघर्ष की एक चिंताजनक घटना सामने आई है। ग्राम...

Related Posts