कोट ब्लॉक की पांच महिलाओं पर भालू का हमला, एम्स रेफर

पौड़ी। जिला मुख्यालय पौड़ी के कोट ब्लाक में पांच महिलाओं को भालू ने सोमवार को हमला कर घायल कर दिया। बताया जा रहा है कि हमला सुबह करीब 11 बजे हुआ। महिलाएं जंगल में चारा पत्ती लेने गई थी। जिनमें से कोटा गांव की दो महिलाओं को भालू ने गंभीर रूप से घायल कर दिया। जिन्हें जिलाधिकारी धीराज सिह गर्ब्याल ने हैलीकाॅप्टर के माध्यम से ऋषिकेश एम्स लिए के एअरलिफ्ट कराया। जबकि तीन अन्य महिलाओं को जिला अस्पताल पौड़ी में ही भर्ती कराया गया है। जिलाधिकारी ने कहा कि गंभीर रूप से घायल महिलाओं को बेहतर से बेतहर स्वास्थ्य उपचार दिलाया जाएगा। जिलाधिकारी की इस मुहिम पर ग्रामीणों ने उनकी जमकर प्रशंसा की तथा आभार जताया।


बताया जा रहा है कि महिलाएं गांवों के ही पास जंगल में बकरी चुगाने और चारापत्ती लेने गई थी। कोट ब्लाक के कोटा गांव निवासी दुर्गी देवी 36, किशोरी देवी 38, नौगांव निवासी मीना देवी 35, सुम्मी देवी 37 तथा पिथू गांव निवासी तामेश्वरी देवी 42 वर्ष पर भालू ने हमला कर घायल कर दिया। ये सभी महिलाएं गांवों के पास ही जमरी भैलतोक में बकरी चुगाने व चारापत्ती लेने गई थी। ग्रामीणों के शोर मचाने पर महिलाओं की जान बच पायी।
जिलाधिकारी धीराज सिह गर्ब्याल ने गंभीर घायलों को हायर सेंटर भेजने के लिए हैली सेवी की मांग की। उन्होंने कहा कि शीघ्र उपचार के लिए यह सुविधा मुहैया करायी जा रही है। इस मौके पर उपजिलाधिकारी मनीष कुमार ने रांसी हैलीपैड पर जाकर घायलों को एयरलिफ्ट हेतु अन्य औपचारिकतायें पूरी की।

📢 खबरों को सबसे पहले पाने के लिए पर्वतजन को फॉलो करें

👉 WhatsApp Channel Join करें 👉 WhatsApp Group Join करें 📲 App Download करें

Related Posts