ख़बर का असर: पौड़ी के भ्रष्ट मुख्य शिक्षा अधिकारी को किया पद से कार्यमुक्त

पौड़ी के भ्रष्ट मुख्य शिक्षा अधिकारी को किया पद से कार्यमुक्त रिपोर्ट- अनुज नेगी पौड़ी। पर्वतजन की खबर का हुआ बड़ा असर। पौड़ी के भ्रष्ट मुख्य शिक्षा अधिकारी मदन सिंह को महानिदेशक विद्यालय शिक्षा आर मिनाशी सुंदरम ने पद से कार्यमुक्त किया गया है। आपको बतादें कि, जनपद पौड़ी के चौबट्टाखाल विधानसभा में विधायक निधि […]

पौड़ी के भ्रष्ट मुख्य शिक्षा अधिकारी को किया पद से कार्यमुक्त

रिपोर्ट- अनुज नेगी
पौड़ी। पर्वतजन की खबर का हुआ बड़ा असर। पौड़ी के भ्रष्ट मुख्य शिक्षा अधिकारी मदन सिंह को महानिदेशक विद्यालय शिक्षा आर मिनाशी सुंदरम ने पद से कार्यमुक्त किया गया है। आपको बतादें कि, जनपद पौड़ी के चौबट्टाखाल विधानसभा में विधायक निधि द्वारा विद्यालयो में ई-लर्निंग (स्मार्ट क्लास) हेतु खरीदी गई सामग्री में पाई गई वित्तीय अनियमितता में पौड़ी के भ्रष्ट मुख्य शिक्षा अधिकारी मदन सिंह रावत, तत्कालीन शिक्षा अधिकारी मा.शि. हरे राम यादव और अशासकीय विद्यालय पटल सहायक दिनेश गैरोला के विरुद्ध भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज किये जाने हेतु अनुमित दिये जाने का प्रकरण शासन में लम्बित होने का उल्लेख करते हुए महानिदेशक विद्यालय शिक्षा आर मिनाशी सुंदरम ने मदन सिंह रावत को पौड़ी के मुख्य शिक्षा अधिकारी के पद से कार्यमुक्त कर दिया है।

बता दें कि, पर्वतजन ने पौड़ी के भ्रष्ट मुख्य शिक्षा अधिकारी मदन सिंह रावत की भ्रष्टाचार की पोल खोलते हुए लगातार खबर प्रकाशित की थी, वही आज पर्वतजन की खबर का असर देखने को मिला है। पर्वतजन तब तक इस भ्रष्ट अधिकारी की खबर प्रकाशित करते रहेगा। जब तक इस भ्रष्ट अधिकारी पर कानूनी शिकंजा नही कसता, अब देखना होगा कि, इस भ्रष्ट अधिकारी पर कब तक कानूनी कार्यवाही होती है।

Also Read This

ब्रेकिंग: भारी वर्षा को देखते हुए कल इस जिले में सभी स्कूल बंद

पौड़ी गढ़वाल ----- जयप्रकाश नौगाई उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल जिले में भारी बारिश और आकाशीय बिजली की संभावना को देखते हुए जिला प्रशासन ने बड़ा...

ब्रेकिंग : ₹10 हजार रिश्वत लेते सहायक कृषि अधिकारी रंगे हाथ गिरफ्तार

हरिद्वार/खानपुर: कृषि यंत्र खरीदने के लिए मिलने वाली सब्सिडी की फाइल आगे बढ़ाने के एवज में ₹10 हजार की रिश्वत मांगना सहायक कृषि अधिकारी...

Related Posts