ईवीएम मशीनों में हुई गड़बड़ी के मामले में दाखिल याचिका खारिज

ईवीएम मशीनों में हुई गड़बड़ी के मामले में दाखिल याचिका खारिज रिपोर्ट- कमल जगाती नैनीताल। उत्तराखंड उच्च न्यायालय ने ईवीएम में गड़बड़ी संबंधी एक चुनाव याचिका को खारिज कर दिया है।न्यायमूर्ति लोकपाल सिंह की एकलपीठ ने वर्ष 2017 के विधानसभा चुनाव में ईवीएम मशीनों में हुई गड़बड़ी के मामले में सुनवाई करते हुए याचिका को […]

ईवीएम मशीनों में हुई गड़बड़ी के मामले में दाखिल याचिका खारिज

रिपोर्ट- कमल जगाती
नैनीताल। उत्तराखंड उच्च न्यायालय ने ईवीएम में गड़बड़ी संबंधी एक चुनाव याचिका को खारिज कर दिया है।न्यायमूर्ति लोकपाल सिंह की एकलपीठ ने वर्ष 2017 के विधानसभा चुनाव में ईवीएम मशीनों में हुई गड़बड़ी के मामले में सुनवाई करते हुए याचिका को खारिज कर दिया।

मामले के अनुसार कांग्रेस के हारे हुए प्रत्याशी नवप्रभात, विक्रम सिंह, राजकुमार, अम्बरीष कुमार और गोदावरी थापली ने भाजपा के जीते हुए प्रत्याशी विजय सिंह, मुन्ना सिंह चौहान, खजान दास, आदेश चौहान और गणेश जोशी के निवार्चन को चुनाव याचिका दायर कर चुनौती दी थी। याचिका में उनके द्वारा चुनाव आयोग और सरकार पर आरोप लगाया गया है कि, इन प्रत्यशियों ने जीतने के लिए ई.वी.एम मशीनों में छेड़छाड़ कर गड़बड़ी की। उन्होंने इन सभी विधायकों के निवार्चन को निरस्त करने की मांग की थी।

Also Read This

हादसा : खाई में गिरा पिकअप वाहन 50 मीटर गहरी खाई में गिरा, एक की मौत; एक घायल

मृतक मोरी तहसील के सुनकुंडी गांव का निवासी, घायल को देहरादून रेफर किया गयात्यूणी, देहरादून।नीरज उत्तराखंडी पुरटाड रोड पर रविवार सुबह एक पिकअप वाहन...

सावधान : सेल्फी लेना पड़ा भारी, पैर फिसलने से नदी में गिरी 28 वर्षीय महिला, मौत

देहरादून: उत्तराखंड के देहरादून स्थित प्रसिद्ध पर्यटन स्थल सहस्त्रधारा में शनिवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया। घूमने आई हरियाणा की 28 वर्षीय महिला...

Related Posts