बड़ी खबर: आज फिर बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम। 10 दिनों में चौथा झटका

मध्य पूर्व संकट का असर भारत पर, पेट्रोल-डीजल की कीमतों में फिर बड़ा उछाल चुनाव खत्म होते ही तेल कंपनियों ने बढ़ाई कीमतें, आम आदमी पर महंगाई की मार नई दिल्ली। मध्य पूर्व में जारी तनाव और अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों का असर अब सीधे भारतीय उपभोक्ताओं की जेब पर पड़ने […]

  • मध्य पूर्व संकट का असर भारत पर, पेट्रोल-डीजल की कीमतों में फिर बड़ा उछाल
  • चुनाव खत्म होते ही तेल कंपनियों ने बढ़ाई कीमतें, आम आदमी पर महंगाई की मार

नई दिल्ली। मध्य पूर्व में जारी तनाव और अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों का असर अब सीधे भारतीय उपभोक्ताओं की जेब पर पड़ने लगा है। ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने पिछले 10 दिनों में चौथी बार पेट्रोल और डीज़ल के दाम बढ़ा दिए हैं।

ताजा बढ़ोतरी के बाद राजधानी दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 100 रुपये प्रति लीटर का आंकड़ा पार कर गई है। समाचार एजेंसी PTI के मुताबिक दिल्ली में पेट्रोल 2 रुपये 61 पैसे महंगा होकर 102.12 रुपये प्रति लीटर पहुंच गया है। वहीं डीज़ल की कीमत में 2 रुपये 71 पैसे की बढ़ोतरी के बाद यह 95.20 रुपये प्रति लीटर हो गया है।

महानगरों में भी बढ़ी तेल कीमतें

कोलकाता में पेट्रोल की कीमत 2.87 रुपये बढ़कर 113.51 रुपये प्रति लीटर पहुंच गई है। वहीं मुंबई में पेट्रोल 111.21 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है। चेन्नई में भी पेट्रोल के दाम 2.46 रुपये प्रति लीटर बढ़कर 107.77 रुपये हो गए हैं।

10 दिन में चौथी बार बढ़े दाम

इससे पहले 23 मई को भी पेट्रोल और डीज़ल की कीमतों में बढ़ोतरी की गई थी। मई महीने में सबसे पहले 15 मई को तेल कंपनियों ने पेट्रोल-डीज़ल के दामों में 3 रुपये प्रति लीटर की बड़ी बढ़ोतरी की थी। इसके बाद 19 मई और फिर 23 मई को भी कीमतें बढ़ाई गईं।

अब तक चार बार की बढ़ोतरी में पेट्रोल के दाम कुल 7.41 रुपये प्रति लीटर और डीज़ल के दाम 7.51 रुपये प्रति लीटर तक बढ़ चुके हैं।

चुनाव खत्म होते ही बढ़े दाम

विशेषज्ञों का मानना है कि पश्चिम बंगाल, असम, केरल, तमिलनाडु और पुडुचेरी विधानसभा चुनाव खत्म होने के बाद ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने अपने घाटे की भरपाई के लिए तेल कीमतों में लगातार बढ़ोतरी शुरू की है।

लगातार बढ़ती ईंधन कीमतों का असर अब परिवहन, खाद्य पदार्थों और रोजमर्रा की वस्तुओं पर भी दिखाई देने लगा है, जिससे आम आदमी की चिंता बढ़ गई है।

Also Read This

बिग ब्रेकिंग : इस जिले में कल सभी स्कूल बंद,देंखे आदेश

देहरादून, 19 अगस्त। उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में मौसम के बिगड़ते मिजाज और भारी बारिश के अलर्ट को देखते हुए जिला प्रशासन ने बड़ा...

ब्रेकिंग : भाजपा ने बदले सांगठनिक जिलों के प्रभारी,अब इनके हाथ कमान 

देहरादून, 19 अगस्त। भारतीय जनता पार्टी ने उत्तराखंड में संगठन को और मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए प्रदेश के सभी...
Parvatjan Team
Parvatjan Team
Parvatjan Team is dedicated to delivering the latest, accurate, and reliable news from Uttarakhand. We cover local issues, administrative updates, public interest stories, and breaking news in a clear and simple manner.

Related Posts