हादसा : खाई में गिरा पिकअप वाहन 50 मीटर गहरी खाई में गिरा, एक की मौत; एक घायल

मृतक मोरी तहसील के सुनकुंडी गांव का निवासी, घायल को देहरादून रेफर किया गया त्यूणी, देहरादून।नीरज उत्तराखंडी  पुरटाड रोड पर रविवार सुबह एक पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर सड़क से करीब 50 मीटर नीचे गहरी खाई में जा गिरा। हादसे में वाहन सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि एक अन्य गंभीर रूप से घायल […]

  • मृतक मोरी तहसील के सुनकुंडी गांव का निवासी, घायल को देहरादून रेफर किया गया

त्यूणी, देहरादून।नीरज उत्तराखंडी 

पुरटाड रोड पर रविवार सुबह एक पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर सड़क से करीब 50 मीटर नीचे गहरी खाई में जा गिरा। हादसे में वाहन सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर देहरादून रेफर किया गया है।

पुलिस के अनुसार रविवार 16 अगस्त को सुबह करीब 7:40 बजे 112 कंट्रोल रूम के माध्यम से पुरटाड रोड पर वाहन के खाई में गिरने की सूचना मिली। सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष त्यूणी कुलदीप शाह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। घटनास्थल पर पिकअप वाहन संख्या UK07-CB-6002 सड़क से लगभग 50 मीटर नीचे खाई में गिरा मिला।

पुलिस, एसडीआरएफ और स्थानीय लोगों की मदद से वाहन के आसपास सघन सर्च अभियान चलाया गया। तलाशी के दौरान वाहन के पास एक व्यक्ति मृत अवस्था में मिला, जबकि एक अन्य व्यक्ति घायल अवस्था में पाया गया। घायल को 108 एंबुलेंस की मदद से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र त्यूणी पहुंचाया गया।

मृतक की पहचान खजान दास (40) पुत्र दुर्भी लाल, निवासी ग्राम सुनकुंडी, तहसील मोरी, जनपद उत्तरकाशी के रूप में हुई। पुलिस ने शव को आवश्यक वैधानिक कार्रवाई और पंचायतनामा के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र त्यूणी पहुंचाया। पोस्टमार्टम की कार्रवाई के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।

वहीं घायल की पहचान रविन लाल (34) पुत्र वीर सिंह, निवासी ग्राम सूचानु, संभवतः सुचाणगांव,डाकघर नैटवाड़, तहसील मोरी, जनपद उत्तरकाशी के रूप में हुई है। प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने उसे हायर सेंटर देहरादून रेफर कर दिया।

पुलिस द्वारा दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है।

Also Read This

सावधान : सेल्फी लेना पड़ा भारी, पैर फिसलने से नदी में गिरी 28 वर्षीय महिला, मौत

देहरादून: उत्तराखंड के देहरादून स्थित प्रसिद्ध पर्यटन स्थल सहस्त्रधारा में शनिवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया। घूमने आई हरियाणा की 28 वर्षीय महिला...

सावधान: उत्तराखंड में इन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट। बिजली गिरने की चेतावनी

देहरादून: उत्तराखंड में मौसम का मिजाज लगातार बदल रहा है। प्रदेश के कई हिस्सों में रुक-रुककर बारिश का दौर जारी है। इसी बीच मौसम...
Parvatjan Team
Parvatjan Team
Parvatjan Team is dedicated to delivering the latest, accurate, and reliable news from Uttarakhand. We cover local issues, administrative updates, public interest stories, and breaking news in a clear and simple manner.

Related Posts