पिथौरागढ़ उपचुनाव में भाजपा ने मारी बाजी

पिथौरागढ़ में हुए उपचुनाव में भारतीय जनता पार्टी की प्रत्याशी एवं कैबिनेट मंत्री रहे स्व. प्रकाश पंत की पत्नी चंद्रा पंत ने बाजी मार ली है। चंद्रा पंत के सामने कांग्रेस की ओर से अंजू लुंठी चुनाव मैदान में थी। अंजू लुंठी को 21624, जबकि चंद्रा पंत को 24967 मत पड़े। इस प्रकार भाजपा प्रत्याशी चंद्रा पंत ने 3343 मतों से जीत दर्ज की है। एक अन्य प्रत्याशी मनोज कुमार भट्ट को 806 वोट ही पड़े।
भारतीय जनता पार्टी को मिली इस जीत से जश्न का माहौल है।

 

📢 खबरों को सबसे पहले पाने के लिए पर्वतजन को फॉलो करें

👉 WhatsApp Channel Join करें 👉 WhatsApp Group Join करें 📲 App Download करें

Related Posts