बड़ी खबर: आदि कैलाश यात्रा से पहले एक्शन में पिथौरागढ़ डीएम। अवैध पार्किंग और अतिक्रमण पर कार्रवाई के निर्देश

पिथौरागढ़, 29 मई 2026। आदि कैलाश यात्रा सीजन के दौरान बढ़ती पर्यटकों और श्रद्धालुओं की संख्या को देखते हुए जिलाधिकारी आशीष भटगांई ने जनपद की यातायात व्यवस्था को लेकर अधिकारियों को सख्त निर्देश जारी किए हैं। जिलाधिकारी ने पुलिस प्रशासन और परिवहन विभाग के साथ समीक्षा बैठक कर नगर एवं प्रमुख यात्रा मार्गों पर यातायात […]

पिथौरागढ़, 29 मई 2026। आदि कैलाश यात्रा सीजन के दौरान बढ़ती पर्यटकों और श्रद्धालुओं की संख्या को देखते हुए जिलाधिकारी आशीष भटगांई ने जनपद की यातायात व्यवस्था को लेकर अधिकारियों को सख्त निर्देश जारी किए हैं।

जिलाधिकारी ने पुलिस प्रशासन और परिवहन विभाग के साथ समीक्षा बैठक कर नगर एवं प्रमुख यात्रा मार्गों पर यातायात को सुचारु बनाए रखने के निर्देश दिए।

स्थानीय नागरिकों और यात्रियों को नहीं होगी परेशानी

डीएम आशीष भटगांई ने कहा कि यात्रा सीजन के दौरान जनपद में बड़ी संख्या में श्रद्धालु और पर्यटक पहुंच रहे हैं। ऐसे में नगर क्षेत्र सहित संवेदनशील और भीड़भाड़ वाले इलाकों में विशेष यातायात प्रबंधन योजना लागू की जाए, ताकि स्थानीय लोगों और यात्रियों को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।

जाम वाले स्थानों की होगी पहचान

जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि जिन स्थानों पर अक्सर जाम की स्थिति उत्पन्न होती है, उनकी पहचान कर वहां प्रभावी ट्रैफिक प्रबंधन सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि यातायात संचालन को सुचारु बनाए रखने के लिए आवश्यक संसाधनों और अतिरिक्त व्यवस्थाओं का भी उपयोग किया जाए।

अवैध पार्किंग और अतिक्रमण पर सख्त कार्रवाई

डीएम ने सड़क किनारे अनियंत्रित पार्किंग, अतिक्रमण और यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि यातायात व्यवस्था को प्रभावित करने वाली किसी भी गतिविधि को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और नियमों का पालन सुनिश्चित कराया जाएगा।

श्रद्धालुओं की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता

जिलाधिकारी ने कहा कि आदि कैलाश यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधा प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। इसके लिए सभी संबंधित विभागों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करने और यातायात व्यवस्था को हर हाल में सुचारु बनाए रखने के निर्देश दिए गए हैं।

Also Read This

मणिपुर में उग्रवादियों के हमले में उत्तराखंड के दो वीर जवान शहीद

देहरादून/मणिपुर। मणिपुर के उखरुल जिले में उग्रवादियों द्वारा किए गए घातक हमले में असम राइफल्स के दो वीर जवान शहीद हो गए। शहीदों में...

बिग ब्रेकिंग : यौन शोषण के आरोपी व्यापार मंडल अध्यक्ष के घर पहुंची पुलिस। फेसबुक लाइव करके मांगी जनता से मदद

ब्रेकिंग न्यूज़(कमल जगाती, नैनीताल):-ऊत्तराखण्ड में भवाली के चर्चित नरेश पाण्डे के महिला यौन शोषण मामले में आज नैनीताल पुलिस नरेश की गिरफ्तारी के लिए...
Parvatjan Team
Parvatjan Team
Parvatjan Team is dedicated to delivering the latest, accurate, and reliable news from Uttarakhand. We cover local issues, administrative updates, public interest stories, and breaking news in a clear and simple manner.

Related Posts