खतरा: ड्रिलिंग मशीन झील में झुकने से जहरीला तेल झील के पानी में मिला

रिपोर्ट (कमल जगाती, नैनीताल):-  उत्तराखंड की नैनीझील में ड्रिलिंग करने वाली बड़ी मशीन झील में झुकी जिससे उसका जहरीला तेल रीसकर झील के पानी में मिल रहा है । इससे पारिस्थितिक तंत्र के साथ मनुष्य को भी खतरा हो गया है ।         नैनीताल की ब्रिटिशकालीन सुन्दर मॉल रोड का एक हिस्सा 18 अगस्त 2018 को […]

रिपोर्ट (कमल जगाती, नैनीताल):-

 उत्तराखंड की नैनीझील में ड्रिलिंग करने वाली बड़ी मशीन झील में झुकी जिससे उसका जहरीला तेल रीसकर झील के पानी में मिल रहा है । इससे पारिस्थितिक तंत्र के साथ मनुष्य को भी खतरा हो गया है । 

       नैनीताल की ब्रिटिशकालीन सुन्दर मॉल रोड का एक हिस्सा 18 अगस्त 2018 को टूटकर नैनीझील में समा गया था । इसके बाद से ही कभी मिट्टी भरे कट्टे तो कभी पाइप और तार के जाल से उसे रोकने का प्रयास शुरू हुआ । कई मशीनें आई और गई, डामरीकरण हुआ लेकिन मॉल रोड की स्थिरता पर सवाल खड़े ही रहे । 

पिछले दिनों सड़क से अत्यधिक बड़े साइज का ड्रिलिंग ट्रक मंगवाकर सिचाई और लोक निर्माण विभाग ने अपनी बुद्धिमत्ता का परिचय दिया था । आज सवेरे ड्रिलिंग के लिए लगाई गई ड्रिलिंग मशीन के झील की तरफ 60 से अधिक प्रतिशत झुकने से उसका डीजल और इंजन ऑइल झील में समा गया । इससे झील के पारिस्थितिक तंत्र के साथ सुंदर बत्तखों और इंसानों को खतरा हो गया है ।

 उच्च न्यायालय ने भी अपने एक आदेश में झील में किसी भी प्रकार के तेल या अन्य प्रतिकूल द्रव के रिसाव को कड़ाई से रोकने के सख्त आदेश दिए थे । स्थानीय लोग इस रिसाव से नाराज दिखे वहीं रविवार और कोविड19 कर्फ्यू होने के कारण विभागीय अधिकारी उपलब्ध नहीं हो सके ।

Also Read This

बड़ी खबर: उत्तराखंड के खनिजों पर केंद्र की बढ़ती पकड़!  MMDR Amendment Bill 2026 की धारा 9D को लेकर किसान मंच ने उठाए सवाल

देहरादून/हल्द्वानी। उत्तराखंड के जल, जंगल, जमीन और खनिज संसाधनों पर राज्य के अधिकार तथा भविष्य में इन संसाधनों से राजस्व जुटाने की उसकी क्षमता...

ब्रेकिंग : भाजपा की नई राष्ट्रीय टीम का ऐलान । उत्तराखंड के इन नेताओं को भी मिली अहम जिम्मेदारी

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने संगठन में बड़ा फेरबदल करते हुए राष्ट्रीय पदाधिकारियों और विभिन्न मोर्चों एवं प्रकोष्ठों के लिए नई नियुक्तियों...

Related Posts