पुलिस ने तीन स्मैक तस्करों को गिरफ्तार किया

लोकेशन :- लालकुआँ  पुलिस के द्वारा नशे के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान में बड़ी सफलता मिली है| कल पुलिस ने रात्रि गश्त के दौरान अलग अलग स्थानों पर अभियान चलाते हुए तीन युवकों से करीब 18 ग्राम स्मैक बरामद की है|   साथ ही तीनों अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया है| वही एक युवक की […]

लोकेशन :- लालकुआँ 

पुलिस के द्वारा नशे के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान में बड़ी सफलता मिली है| कल पुलिस ने रात्रि गश्त के दौरान अलग अलग स्थानों पर अभियान चलाते हुए तीन युवकों से करीब 18 ग्राम स्मैक बरामद की है| 

 साथ ही तीनों अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया है| वही एक युवक की बाइक भी अवैध स्मैक तस्करी में सीज कर दी गई है । पुलिस ने तीनों अभियुक्तों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर कानूनी कार्यवाही शुरू कर दी है ।

इस दौरान लालकुआँ कोतवाल संजय कुमार ने बताया कि, पुलिस ने स्मैक तस्करी के खिलाफ अभियान चलाते हुए तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है|  जिनमे दो युवक फत्ताबंगर लालकुआँ और एक युवक बहेड़ी बरेली का है|  जिनको गिरफ्तार कर उनके विरुद्ध मामला पंजीकृत कर न्यायालय मे पेश किया जा रहा है साथ ही पुलिस कि नशे के खिलाफ कार्यवाही आगे भी जारी रहेगी ।

Also Read This

बड़ी खबर: उत्तराखंड के खनिजों पर केंद्र की बढ़ती पकड़!  MMDR Amendment Bill 2026 की धारा 9D को लेकर किसान मंच ने उठाए सवाल

देहरादून/हल्द्वानी। उत्तराखंड के जल, जंगल, जमीन और खनिज संसाधनों पर राज्य के अधिकार तथा भविष्य में इन संसाधनों से राजस्व जुटाने की उसकी क्षमता...

ब्रेकिंग : भाजपा की नई राष्ट्रीय टीम का ऐलान । उत्तराखंड के इन नेताओं को भी मिली अहम जिम्मेदारी

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने संगठन में बड़ा फेरबदल करते हुए राष्ट्रीय पदाधिकारियों और विभिन्न मोर्चों एवं प्रकोष्ठों के लिए नई नियुक्तियों...

Related Posts