वायरल वीडियो: पुलिस ने छात्र पर जमकर भांजी लाठीयां, छात्र बेहोश। दरोगा-सिपाही लाइन हाजिर

देहरादून | ब्रेकिंग न्यूज देहरादून के थाना प्रेमनगर क्षेत्र स्थित निजी यूनिवर्सिटी में युवा फेस्ट के दौरान पुलिस और एक युवक के बीच विवाद का मामला तूल पकड़ गया है। छात्रों की भीड़ हटाने पहुंची पुलिस के साथ युवक की बहस हो गई, जिसके बाद पुलिस ने युवक को पकड़कर कथित तौर पर जमकर लाठीचार्ज […]

देहरादून | ब्रेकिंग न्यूज
देहरादून के थाना प्रेमनगर क्षेत्र स्थित निजी यूनिवर्सिटी में युवा फेस्ट के दौरान पुलिस और एक युवक के बीच विवाद का मामला तूल पकड़ गया है।

छात्रों की भीड़ हटाने पहुंची पुलिस के साथ युवक की बहस हो गई, जिसके बाद पुलिस ने युवक को पकड़कर कथित तौर पर जमकर लाठीचार्ज किया। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

भीड़ हटाने पहुंची पुलिस, बहस के बाद बढ़ा विवाद

जानकारी के अनुसार, यूनिवर्सिटी में एक फेस्ट आयोजित होना था, लेकिन यूनिवर्सिटी में प्रस्तावित कार्यक्रम की अनुमति पुलिस द्वारा नहीं दी गई, जिसकी खबरें भी कई दिन पहले ही न्यूज और सोशल मीडिया पर आ गई थी। लेकिन उसके बाद भी शुक्रवार को बड़ी संख्या में छात्र एकत्र हो गए थे, जिससे इलाके में जाम की स्थिति बन गई।

लगातार शिकायत मिलने पर प्रेमनगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और छात्रों को वाहन हटाने के निर्देश दिए। इसी दौरान एक युवक पुलिसकर्मियों से उलझ गया और बहस करने लगा।

पीछा कर युवक को पकड़ा, फिर पीटा 

वीडियो के मुताबिक, पुलिस द्वारा पकड़ने की कोशिश पर युवक भागने लगा, लेकिन कुछ दूरी पर उसे पकड़ लिया गया। इसके बाद पुलिसकर्मियों ने उसे जमीन पर गिराकर डंडों से पीटा, जिससे वह बेहोश हो गया। घटना का वीडियो सामने आने के बाद मामला और गंभीर हो गया।

वीडियो वायरल होते ही एक्शन में पुलिस प्रशासन

वीडियो वायरल होने के बाद एसएसपी देहरादून प्रमेंद्र डोबाल ने मामले का संज्ञान लेते हुए तत्काल कार्रवाई की। घटना में शामिल एक दरोगा और एक सिपाही को लाइन हाजिर कर दिया गया है। साथ ही पूरे मामले की जांच एक राजपत्रित अधिकारी को सौंपी गई है।

निजी यूनिवर्सिटी में हुई इस घटना ने पुलिस प्रशासन और यूनिवर्सिटी की भी कार्यशैली पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

अगर कार्यक्रम की अनुमति नहीं थी तो छात्र बड़ी संख्या में गेट पर क्यों पहुंचे। सवाल उठ रहे हैं कि यूनिवर्सिटी द्वारा समय पर छात्रों को कार्यक्रम न होने की जानकारी नहीं दी गई,जिसके चलते छात्र वहां पहुंचे।

अब जांच रिपोर्ट के बाद ही स्पष्ट होगा कि कार्रवाई कितनी उचित थी और दोषियों पर क्या कदम उठाए जाएंगे।

Also Read This

एक्शन: घूस लेते संग्रह अमीन और वरिष्ठ सहायक को विजलेंस ने रंगे हाथ दबोचा 

हल्द्वानी/ऊधमसिंह नगर, 29 जुलाई। उत्तराखंड में भ्रष्टाचार के खिलाफ सतर्कता अधिष्ठान (विजिलेंस) का अभियान लगातार जारी है। इसी क्रम में हल्द्वानी विजिलेंस की ट्रैप...

बड़ी खबर: आय से अधिक सम्पति मामले में कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी को विजलेंस कोर्ट का नोटिस

देहरादून,  जुलाई 2026। उत्तराखंड सरकार के कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी को देहरादून स्थित विशेष न्यायाधीश (सतर्कता अधिष्ठान), गढ़वाल परिक्षेत्र एवं पंचम अपर जिला एवं...
Parvatjan Team
Parvatjan Team
Parvatjan Team is dedicated to delivering the latest, accurate, and reliable news from Uttarakhand. We cover local issues, administrative updates, public interest stories, and breaking news in a clear and simple manner.

Related Posts