पुलिस के हाथ लगी बड़ी सफलताl चेकिंग के दौरान पकड़ेv63 लाख 70 हजार रूपये नगद और 11 किलो 580 ग्राम चादी

किच्छा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद उधमसिंहनगर द्वारा अपराध पर नियन्त्रण हेतु एंव अपराधियो के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही हेतु जनपद के समस्त थानो एंव चौकिये को नियमानुसार रूटीन चैकिंग करने के निर्देश दिये गये थेl जिस क्रम मे पुलिस अधीक्षक नगर रूद्रपुर व क्षेत्राधिकारी सितारगंज के निर्देशन मे बार्डर पर प्रत्येक थानो के आज बुधवार को […]

किच्छा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद उधमसिंहनगर द्वारा अपराध पर नियन्त्रण हेतु एंव अपराधियो के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही हेतु जनपद के समस्त थानो एंव चौकिये को नियमानुसार रूटीन चैकिंग करने के निर्देश दिये गये थेl

जिस क्रम मे पुलिस अधीक्षक नगर रूद्रपुर व क्षेत्राधिकारी सितारगंज के निर्देशन मे बार्डर पर प्रत्येक थानो के आज बुधवार को पुलभट्टा थानाध्यक्ष और उनकी टीम द्वारा सितारगंज रोड की ओर से आ रही एक आई-10 कार ग्रे कलर नम्बर UK06W-6257 के अन्दर पिछली सीट पर एक बडा लाकर बना हुआ थाl

जो एक बड़ी चाबी से खुल रहा था लांकर को खोलकर चैक किया तो उसके अन्दर 500 के नोटो की 110 गड्डिया कुल 55 लाख रूपये व 2 हजार के नोटो की कुल 03 गड्डिया कुल 6 लाख रूपये नगद व 200 रूपयो के नोटो की 05 गड्डिया 2 लाख रूपये नगद व 70 हजार रूपये खुले जिसमे 100-200- 500-2000 के नोट हैl

इस प्रकार कुल 63 लाख 70 हजार रूपये नगद बरामद हुए तथा 01 थैली के अन्दर चांदी के 10 विस्कुट व कुछ चांदी की पुरानी ज्वैलरी बरामद हुयी।

चांदी के 10 पीस विस्कुट का वजन 9 किलो ग्राम व पुराने ज्वैलरी का वजन 2 किलो 580 ग्राम कुल वजन 11 किलो 580 ग्राम चादी को अनुपम वर्मा व अमित वर्मा पुत्र गण मुकेश वर्मा निवासी कोतवाली के पीछे खटीमा जनपद उधमसिंहनगर को पकड़ा

उपरोक्त दोनो लोग मौके पर उक्त बरामदा पैसे एंव चांदी के सन्दर्भ मे कोई प्रपत्र पेश नही कर पाये तथा वाहन चालक विनोद राणा पुत्र फकीर चन्द निवासी कुमरा थाना खटीमा जिला उधमसिंहनगर वाहन के कागजात प्रस्तुत नहीं कर पाया

जिस कारण वाहन को एमवीएक्ट मे सीज किया गया तथा इन्कम टैक्स विभाग के डिप्टी डायरेक्टर आफ इन्कम टैक्स श्री आशीष कुमार श्रीवास्तव मो0न0- 9837761163 व श्री सुनील कुमार मिश्रा आरटीओ इन्कम टैक्स आफिसर मो0न0-9193532922 को फोन कर सम्पूर्ण घटना क्रम की जानकारी दी इनकी टीम मौके पर आकर जांच कर रही है। बरामदा पैसो व चांदी को फर्द बनाकर दाखिल किया गया है।

बरामदगी:-

1- एक आई-10 कार ग्रे कलर नम्बर UK06W-6257

2- 63 लाख 70 हजार रूपये नगद

3- 11 किलो 580 ग्राम चादी

 

Also Read This

अवैध संबंध, धमकी और फिर हत्या! हरिद्वार ब्लाइंड मर्डर केस में पति-पत्नी गिरफ्तार

Haridwar Murder Case: दूधियाबंद बस्ती के पास जंगल में मिले 50 वर्षीय गोपाल के शव की हुई पहचान, पुलिस ने पति-पत्नी को गिरफ्तार किया;...

नंबर प्लेट हटाई, स्कूटी का रंग भी बदला, फिर भी पुलिस की नजर से नहीं बच सके चोर

श्रीनगर गढ़वाल में चोरी की स्कूटी बरामद, दो विधि-विवादित किशोर संरक्षण में; CCTV और तकनीकी साक्ष्यों से पुलिस ने पकड़ाश्रीनगर गढ़वाल: रिपोर्ट- जयप्रकाश नोगाई...

Related Posts