जंगलों बढ़ती हुई आगजनी की घटना पर थानाध्यक्ष संतोष पेथवाल ने ली बैठक ।

सतपुली ।  नयारघाटी सतपुली के आस पास जंगलो में लगने की घटना लगातार बढ़ती जा रही है । जिससे जंगलो में रह रहे पशु पक्षियों सहित मवेशियों को भी नुकसान हो रहा है और क्षेत्र में धुंद फैली हुयी है|  जिससे लोगो को साँस लेने में भी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है ।  […]

सतपुली ।

 नयारघाटी सतपुली के आस पास जंगलो में लगने की घटना लगातार बढ़ती जा रही है । जिससे जंगलो में रह रहे पशु पक्षियों सहित मवेशियों को भी नुकसान हो रहा है और क्षेत्र में धुंद फैली हुयी है|  जिससे लोगो को साँस लेने में भी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है । 

लगातार जंगलो में आग लगाने की घटना को देखते हुये आज सोमवार को थानाध्यक्ष संतोष पेथवाल ने थाना सतपुली में ग्राम प्रधान व ग्राम प्रहरियों की बैठक ली । बैठक में लगातार जंगलो में लग रही आग की घटना पर चर्चा की गयी । जिसमें अंदेशा जताया गया कि, शरारती तत्वों द्वारा जंगलो में आग लगाने की घटना को अंजाम दिया जा रहा है।

बैठक में थानाध्यक्ष सन्तोष पेथवाल ने ग्राम प्रहरियों को निर्देशित किया कि, प्रत्येक ग्राम प्रहरी अपने ग्राम सभा में ग्राम प्रधानों के साथ गांव में खुली बैठक करें और लोगों को जंगलों में आग लगाने के प्रति सचेत करें|और साथ ही कहा कि, अगर कोई शरारती तत्व जंगलों में आग लगाते हुए दिखता है तो उसकी सूचना तुरन्त थाना सतपुली व दुधारखाल चौकी में दे । 

जिससे कि आग लगाने वाले के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही की जा सके ।  वहीं इस बैठक में पी एल वी पुष्पेंद्र राणा के द्वारा जिला विधिक प्राधिकरण की जानकारी दी गई | जिसमे १० अप्रैल को लगने वाले राष्ट्रीय लोक अदालत की जानकारी दी गई |  

बैठक में दुधारखाल चौकी इंचार्ज कैलाश चन्द्र सेमवाल, कांस्टेबल महेन्द्र कन्याल, प्रकाश और दीपशिखा, ग्राम प्रहरी डबल सिंह, सर्वेन्द्र, सुरेश चन्द्र, रोहित, नीरज कुमार,मोहित सिंह, यशवंत सिंह, ताजवर सिंह,  सहित ग्राम प्रहरी व ग्राम प्रधान उपस्थित रहे ।

Also Read This

ब्रेकिंग: देहरादून में कल सभी स्कूल बंद, देखें आदेश

देहरादून: उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में मौसम विभाग के भारी बारिश के पूर्वानुमान को देखते हुए जिला प्रशासन ने बड़ा फैसला लिया है।18 अगस्त...

बड़ी खबर: उत्तराखंड के खनिजों पर केंद्र की बढ़ती पकड़!  MMDR Amendment Bill 2026 की धारा 9D को लेकर किसान मंच ने उठाए सवाल

देहरादून/हल्द्वानी। उत्तराखंड के जल, जंगल, जमीन और खनिज संसाधनों पर राज्य के अधिकार तथा भविष्य में इन संसाधनों से राजस्व जुटाने की उसकी क्षमता...

Related Posts