सिगरेट के पैसे मांगने पर पुलिस कांस्टेबल ने चढ़ाई पान के खोखे पर कार। दुकानदार की मौत

सिगरेट के पैसे मांगने पर पुलिस कांस्टेबल ने चढ़ाई पान के खोखे पर कार। दुकानदार की मौत – पुलिस कांस्टेबल सहित तीन गिरफ्तार, इलाके में भारी फोर्स मौजूद उत्तराखंड के उधम सिंह नगर के बाजपुर क्षेत्र में एक दुकानदार द्वारा गुटखा सिगरेट के पैसे मांगने पर विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ा की पुलिस कांस्टेबल […]

सिगरेट के पैसे मांगने पर पुलिस कांस्टेबल ने चढ़ाई पान के खोखे पर कार। दुकानदार की मौत

– पुलिस कांस्टेबल सहित तीन गिरफ्तार, इलाके में भारी फोर्स मौजूद

उत्तराखंड के उधम सिंह नगर के बाजपुर क्षेत्र में एक दुकानदार द्वारा गुटखा सिगरेट के पैसे मांगने पर विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ा की पुलिस कांस्टेबल और उसके साथ आए दो लोगों ने तेज गति से दुकानदार पर कार चढ़ा दी। इस घटना में दुकानदार गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे हल्द्वानी उपचार के लिए लाया गया। जहां उसकी मौत हो गई। यह घटना इलाके में फैलते ही लोगों में भारी आक्रोश पनप गया। घटना से गुस्साए लोगों ने दुकानदार का शव कोतवाली गेट पर रखकर प्रदर्शन किया। जिसके बाद एसएसपी के निर्देश पर आरोपी पुलिस कांस्टेबल प्रवीण कुमार उसके साले जीवन और गौरव के खिलाफ धारा 302, 504, 506 के तहत मुकदमा दर्ज कर तीनों को गिरफ्तार कर लिया गया है और काशीपुर कोतवाल संजय पाठक को मामले की जांच सौंप दी गई है।

घटना की जानकारी के मुताबिक बीती रात को बाजपुर में हल्द्वानी बस स्टैंड के सामने महेश रोहेला के बेटे अजय और गौरव की दुकान है। बीती रात को तीन लोग खोखे पर गुटखा व सिगरेट लेने कार से आए और जब दुकान स्वामी द्वारा पैसे मांगे गए, तो विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि आरोपियों ने मौके पर ही कार चढ़ा दी। जिसमें दुकान स्वामी गौरव रोहेला बुरी तरह घायल हो गया। प्राथमिक उपचार के बाद उसे हल्द्वानी रेफर किया गया। जहां उसकी मौत हो गई। जिसके बाद अजय रोहेला की ओर से पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई गई। वहीं एसएसपी उधम सिंह नगर ने मामले में मुकदमा दर्ज करते हुए लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है।

वहीं उप जिला अधिकारी एपी बाजपेई का कहना है कि, फिलहाल हालात पूरी तरह से नियंत्रण में है। मौके पर फोर्स मौजूद है। मृतक का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की गई है।

Also Read This

बड़ी खबर : पहाड़ से मैदान तक भारी बारिश,इन जिलों में आज भी अलर्ट 

देहरादून: उत्तराखंड में मानसून की सक्रियता के चलते पहाड़ से मैदान तक बारिश का दौर लगातार जारी है। घने बादलों और रुक-रुककर हो रही...

आखिरी मौका: देहरादून में 1.59 लाख गैस उपभोक्ताओं की E-KYC लंबित । बंद हो जाएगी गैस आपूर्ति 

देहरादून।  अगस्त 2026, नीरज उत्तराखंडी  जनपद देहरादून में घरेलू एलपीजी गैस कनेक्शनों की E-KYC प्रक्रिया तेजी से चल रही है। भारत सरकार द्वारा निर्धारित 15...

Related Posts