दु:खद : तेजतर्रार सिपाही का आकस्मिक निधन।पुलिस महकमे में शोक व्यापत

रुद्रपुर। एसटीएफ कुमाऊं में तैनात तेजतर्रार सिपाही प्रमोद रौतेला का आकस्मिक निधन हो गया है, जिसके चलते पुलिस महकमे में शोक व्यापत है।  मृतक कांस्टेबल प्रमोद रौतेला 2001 बैच के सिपाही थे उनकी लम्बे समय तक ऊधमसिंहनगर में तैनाती रही थी,जिसके बाद बाद उन्हें एसटीएफ कुमाऊं में भेज दिया गया ।  बताते हैं कि सिपाही […]

रुद्रपुर।

एसटीएफ कुमाऊं में तैनात तेजतर्रार सिपाही प्रमोद रौतेला का आकस्मिक निधन हो गया है, जिसके चलते पुलिस महकमे में शोक व्यापत है। 

मृतक कांस्टेबल प्रमोद रौतेला 2001 बैच के सिपाही थे उनकी लम्बे समय तक ऊधमसिंहनगर में तैनाती रही थी,जिसके बाद बाद उन्हें एसटीएफ कुमाऊं में भेज दिया गया । 

बताते हैं कि सिपाही प्रमोद रौतेला की सोमवार सुबह अचानक तबियत बिगड़ गई, जिसके बाद उन्हें हल्द्वानी के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उपचार के दौरान उनका निधन हो गया।

रौतले के निधन की खबर मिलते ही पुलिस के अधिकारियों ने अस्पताल में पहुंचकर मामले की जानकारी ली और परिजनों को ढांढस बंधाया। 

कांस्टेबल प्रमोद रौतेला के निधन से उनके परिवार में कोहराम मचा हुआ है। बता दें प्रमोद रौतेला की पत्नी भी पुलिस कांस्टेबल हैं, जिनके दो बच्चे भी हैं।

Also Read This

ब्रेकिंग : दो प्रधान आबकारी सिपाहियों का ट्रांसफर, देंखे आदेश 

उत्तराखंडउत्तराखंड आबकारी विभाग में प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल किया गया है। उधम सिंह नगर के रुद्रपुर में तैनात दो प्रधान आबकारी सिपाहियों का...

बड़ी खबर : समय बचाने और अवैध खनन रोकने हेतु खनन वाहनों पर लगेगी आरएफआईडी

देहरादून | उत्तराखंडउत्तराखंड सरकार ने अवैध खनन और खनिज परिवहन पर रोक लगाने के लिए बड़ा कदम उठाया है। अब राज्य के सभी खनन...

Related Posts