देखें वीडियो : ड्यूटी पर सिपाही बोला “पटवारी होगी अपने घर की ! एसडीएम क्या तोप है!”

कमल जगाती, नैनीताल पुलिस कॉन्स्टेबल ने एस.डी.एम.की अनुमति लेकर परिवार साथ नैनीताल जा रही रामनगर की राजस्व पुलिस अधिकारी(पटवारी) से अभद्रता करते हुए कहा “तू पटवारी होगी अपने घर की, एस.डी.एम.क्या बेचता है।” महासंघ ने कार्यवाही नहीं करने पर आंदोलन की चेतावनी दी। बाईट :- रंजना आर्या, पीड़ित पटवारी https://youtu.be/Jvknup_b6yE   नैनीताल जिले के कालाढूंगी […]

कमल जगाती, नैनीताल

पुलिस कॉन्स्टेबल ने एस.डी.एम.की अनुमति लेकर परिवार साथ नैनीताल जा रही रामनगर की राजस्व पुलिस अधिकारी(पटवारी) से अभद्रता करते हुए कहा “तू पटवारी होगी अपने घर की, एस.डी.एम.क्या बेचता है।” महासंघ ने कार्यवाही नहीं करने पर आंदोलन की चेतावनी दी।
बाईट :- रंजना आर्या, पीड़ित पटवारी

https://youtu.be/Jvknup_b6yE

 

नैनीताल जिले के कालाढूंगी में तैनात पुलिस कर्मी पर ड्यूटी के दौरान महिला पटवारी और उनके परिवार के साथ अभद्रता करने का आरोप लगा है। महिला पटवारी रंजना आर्या ने आरोप लगाया है कि एस.डी.एम.की परमिशन लेकर वो अपने परिवार के साथ नैनीताल की तरफ जा रही थी।

कालाढूंगी में तैनात कॉन्स्टेबल अशोक कंबोज ने उन्हें रोका और पूछताछ शुरू कर दी । उन्होंने परमिशन और अपना आई.कार्ड.दिखाया तो अशोक ने अभद्रता शुरू कर दी। उन्होंने न केवल उनकी माँ बल्कि उनके पति के साथ भी अभद्रता की। महिला पटवारी ने इस घटना से परेशान होकर उच्चधिकारियों को अशोक काम्बोज के खिलाफ कानूनी कार्यवाही और प्रथम सूचना रिपार्ट दर्ज करवाने की गुहार लगाई है। उन्होंने उत्तराखण्ड लेखपाल संघ को भी घटना से अवगत कराया है।
भारत पटवारी कानूनगों संघ के महासचिव ताराचंद्र घिल्डियाल ने इस घटना की निंदा करते हुए कहा कि लॉकडाउन अवधि में देखने में आ रहा है कि, पुलिस पूरे प्रदेश में लगातार राजस्व कार्मिकों के साथ उत्पीड़न कर रही है। यह मित्र पुलिस के सिद्धान्तों के खिलाफ है। हम जिलाधिकारी और एस.एस.पी.से मांग करते हैं कि दो दिनों के भीतर पुलिस कर्मी के खिलाफ कार्यवाही की जाए, नहीं तो समस्त राजस्व कार्मिक कार्य बहिष्कार के लिए बाध्य होंगे।

Also Read This

बड़ी खबर : यमुनोत्री हाईवे चौड़ीकरण के बाद सौली गांव में भूधंसाव का आरोप। 11 परिवार प्रभावित, चार ने छोड़े घर

नौगांव (उत्तरकाशी)। नीरज उत्तराखंडी नौगांव क्षेत्र के सौली गांव में भूधंसाव की समस्या लगातार गंभीर होती जा रही है। बीते दिनों हुई भारी बारिश के...

बड़ी खबर : UKSSSC की 23 अगस्त को प्रस्तावित परीक्षा स्थगित, ये हैं वजह 

देहरादून: उत्तराखंड में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर है। उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) ने 23 अगस्त...

Related Posts