शर्मनाक : पुलिसकर्मी ने की छात्रा से छेड़छाड़ l एसएसपी ने किया सस्पेंड

हल्द्वानी में बीएससी की एक छा़त्रा को पुलिसकर्मी ने छेड़ दिया। जिसके बाद छात्रा ने इसकी शिकायत पुलिस से की तो मामला एसएसपी तक पहुंचा। एसपी ने मामले की गंभीरता को देखते हुए सिपाही को निलंबित कर दिया। छेड़छाड़ करने वाला सिपाही 15 दिन पहले चमोली से प्रशासनिक स्वीकृति पर नैनीताल जिले में पहुंचा है। […]

हल्द्वानी में बीएससी की एक छा़त्रा को पुलिसकर्मी ने छेड़ दिया। जिसके बाद छात्रा ने इसकी शिकायत पुलिस से की तो मामला एसएसपी तक पहुंचा। एसपी ने मामले की गंभीरता को देखते हुए सिपाही को निलंबित कर दिया।

छेड़छाड़ करने वाला सिपाही 15 दिन पहले चमोली से प्रशासनिक स्वीकृति पर नैनीताल जिले में पहुंचा है। वह पुलिस लाइन में तैनात है। 

जानकारी के अनुसार,इससे पहले पुलिस लाइन के आरआइ से अभद्रता पर पुलिस कर्मी का ट्रांसफर पिथौरागढ़ हुआ था। वहीं वर्ष 2017-18 में उसने हवालात के मुंशी से बदसलूकी की। अब हल्द्वानी में छात्रा से छेड़छाड़ का आरोप है।

कालाढूंगी निवासी एक युवती ने पुलिस को बताया कि वह बीएससी की छात्रा है। सुबह घर से बस में सवार हुई। तो उसके बगल में एक पुलिस की वर्दी में युवक आकर बैठ गया और जबरदस्ती बातें करने लगा। जैसे ही लामाचौड़ बस पहुंची तो वर्दीधारी ने उसे गलत तरीके से छूना शुरू कर दिया। ऐसे में घबराई छात्रा ने अपने दोस्त को काॅल किया। इसके बाद युवक को पूछताछ के लिए रोका तो वह भाग खड़ा हुआ। 

छेड़छाड़ करने वाला आरोपी नैनीताल पुलिस लाइन में तैनात है। मुखानी पुलिस ने उसके विरुद्ध मामला दर्ज किया है। 

Also Read This

बड़ी खबर: विधायक तिलक राज बेहड़ को थप्पड़ मारने वाला आरोपी गिरफ्तार

कुमाऊँ ब्यूरो रिपोर्ट विशाल सक्सेना रुद्रपुर/किच्छा। नगर पालिका निर्वाचन किच्छा एवं सिरौलीकलां की मतगणना के दौरान बुधवार को मतगणना स्थल पर उस समय हंगामा हो...

बिग ब्रेकिंग: उत्तराखंड भाजपा को मिले नए प्रदेश प्रभारी और सह प्रभारी । पढ़िए

देहरादून: उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव से पहले भारतीय जनता पार्टी ने संगठनात्मक स्तर पर बड़ा बदलाव किया है। बीजेपी ने राम माधव को उत्तराखंड...

Related Posts