वीडियो : यमुना के तेज बहाव में फंसे श्रमिक को पुलिस, फायर और SDRF ने किया सुरक्षित रेस्क्यू

नीरज उत्तराखंडी |  खरादी स्थित झूला पुल के समीप रविवार को यमुना नदी में नहाते समय पैर फिसलने से एक श्रमिक नदी के तेज बहाव के बीच फंस गया। सूचना मिलते ही पुलिस, फायर सर्विस और SDRF की संयुक्त टीम ने मौके पर पहुंचकर साहसिक रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया और श्रमिक को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। […]

नीरज उत्तराखंडी | 

खरादी स्थित झूला पुल के समीप रविवार को यमुना नदी में नहाते समय पैर फिसलने से एक श्रमिक नदी के तेज बहाव के बीच फंस गया। सूचना मिलते ही पुलिस, फायर सर्विस और SDRF की संयुक्त टीम ने मौके पर पहुंचकर साहसिक रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया और श्रमिक को सुरक्षित बाहर निकाल लिया।

जानकारी के अनुसार, सुधीर कुमार उर्फ सुजीत (27) पुत्र नरेश यादव, निवासी पूरन्दरपुर, बेतिया, बिहार, खरादी स्थित झूला पुल के पास यमुना नदी में नहा रहा था। इसी दौरान अचानक पैर फिसलने से वह नदी के तेज बहाव के बीच फंस गया। घटना की सूचना डायल-112 के माध्यम से पुलिस को मिली।

सूचना मिलते ही पुलिस, फायर सर्विस और SDRF की टीम तत्काल घटनास्थल पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। रेस्क्यू टीम ने रस्सियों की मदद से नदी के बीच फंसे श्रमिक तक सुरक्षित पहुंच बनाई। तेज बहाव और चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों के बावजूद टीम ने बेहतर समन्वय और सूझबूझ का परिचय देते हुए श्रमिक को सकुशल नदी से बाहर निकाल लिया।

समय रहते हुए संयुक्त टीम की त्वरित कार्रवाई से एक अनमोल जिंदगी बचाई जा सकी। रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद श्रमिक को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया गया।

बरसात में नदी-नालों से दूर रहने की अपील

पुलिस ने लोगों से अपील की है कि बरसात के दौरान नदियों और गाड़-गदेरों का जलस्तर अचानक बढ़ सकता है तथा तेज बहाव जानलेवा साबित हो सकता है। ऐसे में नदी के किनारे जाने, नदी में उतरने अथवा तेज बहाव के बीच नदी पार करने का प्रयास न करें। अपनी तथा अपने साथियों की सुरक्षा का विशेष ध्यान रखें।

Also Read This

बिग ब्रेकिंग:जुबिन नौटियाल के पिता रामशरण नौटियाल ने छोड़ी भाजपा

देहरादून। भाजपा नेता और प्रसिद्ध गायक जुबिन नौटियाल के पिता रामशरण नौटियाल ने मंगलवार को पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया।मीडिया रिपोर्टों...

ब्रेकिंग: पुरोला, त्यूनी और मोरी के तीन महाविद्यालयों में छात्रसंघ चुनाव के परिणाम घोषित

पुरोला/त्यूनी/मोरी, 29 सितंबर 2026।नीरज उत्तराखंडी पुरोला, त्यूनी और मोरी महाविद्यालयों में मंगलवार को छात्रसंघ चुनाव की मतगणना के बाद परिणाम घोषित कर दिए गए। तीनों...
Parvatjan Team
Parvatjan Team
Parvatjan Team is dedicated to delivering the latest, accurate, and reliable news from Uttarakhand. We cover local issues, administrative updates, public interest stories, and breaking news in a clear and simple manner.

Related Posts