वायरल वीडियो : युवक ने पुलिस कर्मी को डाला गाड़ी मे, कहा, ” शराब पी है, मेडिकल कराता हूं।”।

कमल जगाती, नैनीताल उत्तराखण्ड के उधम सिंह नगर जिले में रात्रि चैकिंग के दौरान एक कांस्टेबल को जबरन गाड़ी में बैठाते कुछ लोगों का वीडियो जोरों से वायरल हो रहा है। पुलिस विभाग ने आरोपियों के खिलाफ अपहरण और सरकारी कार्य में बाधा डालने का मुकदमा दर्ज कर लिया है। ऊधमसिंहनगर के झनकईया क्षेत्र में […]

कमल जगाती, नैनीताल

उत्तराखण्ड के उधम सिंह नगर जिले में रात्रि चैकिंग के दौरान एक कांस्टेबल को जबरन गाड़ी में बैठाते कुछ लोगों का वीडियो जोरों से वायरल हो रहा है। पुलिस विभाग ने आरोपियों के खिलाफ अपहरण और सरकारी कार्य में बाधा डालने का मुकदमा दर्ज कर लिया है।
ऊधमसिंहनगर के झनकईया क्षेत्र में एक पुलिसकर्मी को मैडिकल कराने के नाम पर अपनी कार में बैठाकर ले जाने का वीडियो सामने आने के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मचा हुआ है।

देखिए वीडियो

https://youtu.be/91h-RjHOGyI

 

मामले के अनुसार पुलिस को यह जानकारी मिली थी कि बीते कई दिनों से नवनिर्वाचित जिला पंचायत सदस्य त्रिलोक सिंह राणा लापता हैं। इसको लेकर पुलिस की एक टीम रात्रि चैकिंग कर खोजबीन कर रही थी। देररात पुलिस ने जब त्रिलोक सिंह राणा के पिता की कार रोकी और वीरेंद्र राणा से इस पूरे मामले पर जानकारी चाही, तो वो उत्तेजित हो गए। आरोपियों ने पुलिसकर्मी के सवालों का जवाब देने के बजाए उसे धमकाते हुए जबरन अपनी कार में बिठा लिया। इस दौरान इस घटना का वीडियो भी बनाया गया और ऐसा प्रतीत होता है कि वीडियो भी आरोपी पक्ष ने ही बनाया है। उधम सिंह नगर जिले के ए.एस.पी.देवेंद्र पिंचा ने बताया कि इस पूरे मामले को गंभीरता से लेते हुए देर रात ही पुलिस ने आरोपी विरेंद्र राणा के खिलाफ झनकईया थाने में आई.पी.सी.की धारा 362 और 353 के तहत मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

Also Read This

ब्रेकिंग : देहरादून में कल सभी स्कूल बंद,देंखे आदेश 

देहरादून | उत्तराखंड में लगातार हो रही भारी बारिश के बीच देहरादून जिला प्रशासन ने बड़ा फैसला लिया है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) द्वारा...

हाई कोर्ट ब्रेकिंग : तेजाब कांड के आरोपियों को निचली अदालत से मिली उम्रकैद की सजा बरकरार

ब्रेकिंग न्यूज़(कमल जगाती, नैनीताल):-उत्तराखंड उच्च न्यायालय में हल्द्वानी के बनभूलपुरा(इंदिरा नगर)इलाके में तेजाब कांड के आरोपियों की निचली अदालत से मिली उम्रकैद की सजा...

Related Posts