चार अभूतपूर्व सबूत : थानेदार और विधायक हैं सबसे बड़े गुंडे। देखो ऐसे लूट रहे हैं उत्तराखंड

अमित तोमर (अधिवक्ता)#विरुद्ध कल सुबह देहरादून जिले के विकासनगर थाने में तैनात एक सिपाही को खनन माफिया ने रौंद डाला, जबड़ा-आंते सब टूट गयी, अपराध बस इतना कि सिपाही अपनी ड्यूटी ईमानदारी से कर रहा था। खनन माफ़िया की पहुँच कहाँ तक होगी उसका अंदाज़ा इस कर्तव्यनिष्ट सिपाही को नही होगा। सब हरामखोरों ने सिंडिकेट […]

अमित तोमर (अधिवक्ता)#विरुद्ध

कल सुबह देहरादून जिले के विकासनगर थाने में तैनात एक सिपाही को खनन माफिया ने रौंद डाला, जबड़ा-आंते सब टूट गयी, अपराध बस इतना कि सिपाही अपनी ड्यूटी ईमानदारी से कर रहा था।

खनन माफ़िया की पहुँच कहाँ तक होगी उसका अंदाज़ा इस कर्तव्यनिष्ट सिपाही को नही होगा। सब हरामखोरों ने सिंडिकेट बनाया है। पैसा सीधे सरकार को चढ़ाया जा रहा है।

आज सरकार और पुलिस की पूरी कलई वर्ष 2015 बैच के ईमानदार दरोगा सादिक़ हुसैन ने खोल कर रख दी। 

देखिए वीडियो-1

https://youtu.be/viWNdhcVIcE

 

सादिक़ ने ईमानदारी से अपना कर्तव्य निभाया और उसकी सजा उसे ट्रांसफर के रूप में मिली। SI सादिक़ हुसैन नैनीताल जिले के थाना बेताल घाट में तैनात था।

देखिए वीडियो-2

https://youtu.be/pDDK8-OOsAU

 

अवैध खनन की सूचना पर विधायक के 7-8 डम्पर पकड़ लिए, जिसपर थानाध्यक्ष रोहताश सागर ने जमकर इस ईमानदार अफसर को धमकाया और कहा कि सभी डम्पर मेरे भाई विधायक के है।

देखिए वीडियो-3

https://youtu.be/-zt6wylimkE

 

इस ‘सिंघम’ ने विरोध किया तो ऐसी प्रताड़ना दी, जिसकी कल्पना मेरे-आपके बस से बाहर है। खुलेआम SO रोहताश सागर अवैध खनन का समर्थन कर रहा है।

देखिए वीडियो-4

https://youtu.be/dgeGoIiVzZc

 

ईमानदारी की कीमत अन्ततः सादिक़ हुसैन को चुकानी पड़ी और उसे दुरस्थ बागेश्वर में फेंक दिया गया।

संलग्न ऑडियो आपको बता देंगी कि उत्तराखंड में ईमानदार पुलिस अफसर की क्या हालत है।PROUD OF YOU SADIQ HUSSAIN. आपके कारण ज़मीर अभी ज़िंदा है। (8006001350)

Also Read This

टीएचडीसी टनल हादसा: 19 लोगो को निकाला,7 की मौत। मौके पर सीएम धामी

पीपलकोटी। गिरीश चंदोला मायापुर स्थित टीएचडीसी की निर्माणाधीन टनल में मलबा और पानी भरने की घटना के बाद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी शुक्रवार को घटनास्थल...

ब्रेकिंग : देहरादून में कल सभी स्कूल बंद,देंखे आदेश 

देहरादून | उत्तराखंड में लगातार हो रही भारी बारिश के बीच देहरादून जिला प्रशासन ने बड़ा फैसला लिया है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) द्वारा...

Related Posts