एक्शन: कुल्हाड़ी से हमला कर हत्या के बाद फरार आरोपी को पुलिस ने दबोचा

मोरी, उत्तरकाशी। 11 सितंबर 2026।नीरज उत्तराखंडी  मोरी थाना पुलिस ने ग्राम बरी में हुई हत्या के मामले में फरार चल रहे 20 वर्षीय आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार आरोपी ने बीते 7 सितंबर को करमचन्द (38) पुत्र ढटीराम, निवासी ग्राम बरी, पर कुल्हाड़ी से हमला कर उसकी हत्या कर दी थी। […]

मोरी, उत्तरकाशी। 11 सितंबर 2026।नीरज उत्तराखंडी 

मोरी थाना पुलिस ने ग्राम बरी में हुई हत्या के मामले में फरार चल रहे 20 वर्षीय आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार आरोपी ने बीते 7 सितंबर को करमचन्द (38) पुत्र ढटीराम, निवासी ग्राम बरी, पर कुल्हाड़ी से हमला कर उसकी हत्या कर दी थी। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया था।

घटना की सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष मोरी दीपक रावत के नेतृत्व में पुलिस, फील्ड यूनिट और फोरेंसिक टीम घटनास्थल पर पहुंची। टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण कर आवश्यक साक्ष्य जुटाए। मृतक के शव को कब्जे में लेकर पंचायतनामा और पोस्टमार्टम की कार्रवाई कराई गई।

पत्नी की तहरीर पर दर्ज हुआ मुकदमा

मृतक की पत्नी की तहरीर के आधार पर 8 सितंबर को थाना मोरी में आरोपी के खिलाफ धारा 103(1) बीएनएस के तहत हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी कमलेश उपाध्याय ने फरार आरोपी की शीघ्र गिरफ्तारी के निर्देश दिए।

निर्देशों के क्रम में पुलिस व एसओजी की अलग-अलग टीमें गठित की गईं। पुलिस उपाधीक्षक बड़कोट चंचल शर्मा के पर्यवेक्षण तथा थानाध्यक्ष मोरी दीपक रावत के नेतृत्व में टीमों ने आरोपी के घर, रिश्तेदारों और संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दी। तकनीकी निगरानी और फील्ड स्तर पर किए गए प्रयासों के बाद पुलिस ने आरोपी को 11 सितंबर को कस्बा मोरी से गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार आरोपी की पहचान सुमन चन्द्र देव (20) पुत्र जयचन्द, निवासी दांताधार तोक, ग्राम बरी, मोरी, उत्तरकाशी के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है और मामले में अग्रिम वैधानिक कार्रवाई जारी है।

गिरफ्तारी में शामिल पुलिस टीम

थानाध्यक्ष दीपक रावत, अ0उ0नि0 रघुवीर सिंह, मुख्य आरक्षी रघुवीर शर्मा (एसओजी यमुनावैली), मुख्य आरक्षी राजेन्द्र, आरक्षी सत्यपाल, आरक्षी महिदेव चौहान, आरक्षी गणेश राणा, आरक्षी सुनील जयाडा (एसओजी यमुनावैली), आरक्षी पूरण सिंह तथा पीआरडी नरेन्द्र शामिल रहे।

Also Read This

बिग ब्रेकिंग : धामी कैबिनेट के महत्वपूर्ण फैसले

देहरादून :मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में शुक्रवार को उत्तराखंड सचिवालय में कैबिनेट की बैठक संपन्न हुई। बैठक में कुल 10 प्रस्तावों को...

बड़ी खबर : बीच सड़क महिलाओं और युवकों के बीच मारपीट,वीडियो वायरल 

Haridwar News: हरिद्वार के पथरी थाना क्षेत्र के एक गांव में महिलाओं के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। बीच सड़क पर महिलाओं...
Parvatjan Team
Parvatjan Team
Parvatjan Team is dedicated to delivering the latest, accurate, and reliable news from Uttarakhand. We cover local issues, administrative updates, public interest stories, and breaking news in a clear and simple manner.

Related Posts