सुपर ब्रेकिंग वीडियो : महिला कॉन्स्टेबल ने थाना अध्यक्ष पर लगाए उत्पीड़न के आरोप। रो-रो कर किया बुरा हाल

कालाढूंगी थाने में तैनात एक महिला पुलिस कांस्टेबल ने अपने थाना अध्यक्ष के उत्पीड़न से तंग आकर अपने थाना अध्यक्ष से एक तरफा डियूटी लगाने को लेकर परेशान आकर नैनीताल तिराहे पर रो रो कर बुरा हाल कर लिया जबकि उनके पति भी कालाढूंगी पुलिस में कांस्टेबल के पद पर है कांस्टेबल महिला का आरोप है कि उनके पति को भी थाना अध्यक्ष द्वारा यहाँ से कही और ट्रांसफर करा दिया गया उनके बाद से महिला कांस्टेबल  ड्यूटी पर तैनात के बाद भी महिला को टाइम टेबल के बाद भी अधिक टाइम टेबल पर परेशान किया जा रहा था इसी बीच उसके स्टाफ महिला एसआई और अन्य पुलिस कर्मियों ने मौके पर पहुंचकर उसे समझा बुझा कर कालाढूंगी थाने ले आए महिला पुलिस कांस्टेबल को घर छोड़ा गया महिला कांस्टेबल ने अपने थाना अध्यक्ष पर गंभीर आरोप लगाया है।

महिला सिपाही ने अपने थाना अध्यक्ष राजवीर सिंह नेगी पर पिछले 1 महीने से लगातार प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है घटना की सूचना मिलते ही पुलिस के आला अधिकारी को घटना की जानकारी के बाद मौके पर स्थानीय पुलिस पहुंच गई ।

महिला कांस्टेबल ने परेशान होकर रो रोकर बुरा हाल कर लिया महिला कांस्टेबल के 3 बच्चे भी है लेकिन बता दें की महिला सिपाही का आरोप है कि उनकी डियूटी पूरी होने के बाबजूद भी उनको थाना अध्यक्ष द्वारा  लगातार प्रताड़ित किया जा रहा था इससे  परेशान होकर महिला कांस्टेबल ने मानशिक परेशान होकर व तंग आकर अपने उच्चधिकारियों को इस बाबत जानकारी से अबगत कराया

बताया जा रहा है कि महिला सिपाही की ड्यूटी नैनीताल तिराहे पर लगाई गई थी लेकिन निजी परेशानी की वजह से उसने थानाध्यक्ष से निवेदन किया था कि कुछ देर के लिए उसे राहत दी जाए महिला कांस्टेबल ने अपने निवेदन में बताया था कि वह पर्सनल परेशानी से ग्रसित है इसलिए उसे कुछ घंटों के लिए ड्यूटी से छूट दी जाए लेकिन उसके बावजूद भी आरोपी थाना अध्यक्ष ने पीड़ित महिला सिपाही को यह कहकर दाट दिया कि यह परेशानी तुम्हे अकेली को नहीं है, सभी महिलाओं को होती है जाकर अपनी ड्यूटी करो।

इस मामले में एसएसपी पंकज भट्ट का कहना है कि इसकी जांच बिठा दी गई है तथा दो स्तर पर इसकी जांच कर रखी जा रही है।

 सीओ राजगीर नेगी का कहना है कि क्षेत्राधिकारी रामनगर इसकी जांच कर रहे हैं और जांच के बाद ही कुछ कहा जा सकता है।

📢 खबरों को सबसे पहले पाने के लिए पर्वतजन को फॉलो करें

👉 WhatsApp Channel Join करें 👉 WhatsApp Group Join करें 📲 App Download करें

Related Posts