अवैध शराब के खिलाफ पुलिस की ताबड़तोड़ छापेमारी!

रिपोर्ट/वंदना गुप्ता
हरिद्वार:

पथरी थाना एसओ अमर चंद शर्मा के नेतृत्व में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस की ताबड़तोड़ छापेमारी पथरी थाना क्षेत्र के ग्राम डंडी, दिनारपुर, सुभाषगढ़ ऐथल के जंगलों के साथ विभिन्न स्थानों पर पुलिस टीम द्वारा की गई। 

 छापेमारी पुलिस टीम द्वारा छापेमारी के दौरान अवैध शराब बनाने की भट्टियों के साथ मौके पर बरामद 5000 लीटर लहन नष्ट किया गया । 

अवैध शराब बनाने के उपकरणों को भी पुलिस टीम ने नष्ट किया।  मौके से पुलिस टीम ने दो अभियुक्तों जगपाल पुत्र हरीश चंद्र निवासी सराय और इकबाल पुत्र रफीक निवासी इक्कड़ खुर्द को किया। 

गिरफ्तार दोनों अभियुक्तों के खिलाफ संबंधित धाराओं में पुलिस ने करवाई की।  लॉकडाउन में शराब के ठेके बंद होने की वजह से अवैध शराब कारोबारी हुए है। क्षेत्र में काफी सक्रिय पुलिस की अवैध शराब कारोबारियों के खिलाफ कार्रवाई जारी।

📢 खबरों को सबसे पहले पाने के लिए पर्वतजन को फॉलो करें

👉 WhatsApp Channel Join करें 👉 WhatsApp Group Join करें 📲 App Download करें

Related Posts