कोविड के प्रति लोगो को जागरूक करने के लिए पुलिस ने निकाली बाइक रैली

उत्तराखंड, ऊ. सि. नगर

रिपोर्ट/किच्छा -दिलीप अरोरा 

जिस तरह राज्य के ज्यादातर जिलों से कोरोना संक्रमण के केस सामने आ रहे हैं, इसको लेकर शासन और प्रशासन दोनों ही सतर्क दिख रहे हैं । 

राज्य में मुखिया भी लगातार जनता को विभिन्न माध्यमों द्वारा  कोरोना गाइडलाइन के प्रति जागरूक कर रहे हैं ।

राज्य के ऊ.सि.नगर में भी कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या अच्छी खासी हैं ।बावजूद इसके जिले के कई शहरों में लोगों द्वारा नियमों की अनदेखी भी जमकर कई जा रही हैं ।

हलांकि इसके लिए प्रशासन भी कई जगहों पर सख़्ती भी दिखता नजर आया हैं  बावजूद इसके लोग सुनने और समझने को तैयार नहीं हैं ।

यही हाल शहर किच्छा का भी हैं, यहां लगातार बजारों मे भीड़ देखने को मिल रही हैं ।जिसको मिडिया पिछले एक हफ्ते से दिखा रही हैं  ।बावजूद इसके जमीन पर इसका परिणाम जीरो ही हैं और स्थिति ज्यों की त्यों बनी हुई हैं।

समझ नहीं आता कि, आखिर इसके लिए किसको दोषी ठहराया जाये।

फिलहाल आज किच्छा पुलिस विभाग ने कोतवाल चंद्रमोहन के नेतृत्व में कोविड गाइडलाइन का पालन करते हुए एक बाइक रैली निकाली।यह बाइक रैली शहर के मुख्य चौराहों से होती हुई शहर के मुख्य मार्ग और बजारों से होती हुई डीडी चौक पर समाप्त हुई।

इसका उद्देश्य जनता को कोविड संक्रमण के प्रति जागरूक करना और बजारों मे अनावश्यक न घूमना और कोविड गाइड लाइन का पूर्ण पालन करना मुख्य था।

कोतवाल चंद्रमोहन ने बताया कि, पुलिस प्रशासन इस महामारी के वक्त पूर्ण रूप से जनता की सहायता हेतु जनता की बिच मौजूद हैं ।

उन्होंने कहा कि, हमारा उद्देश्य है  जनता नियमों का भी पालन करें साथ ही वैक्सीन जरूर लगवाए और संक्रमण की चैन तोड़ने के लिए प्रशासन का सहयोग भी करें ।

 यदि किसी को किसी प्रकार की कोई समस्या होती है तो वह किसी भी समय हमसे संपर्क कर सकता है ।

पुलिस उसको तत्काल सहायता उपलब्ध कराएगी।

इस मौक़े पर कोतवाल चंद्रमोहन सहित एसएसआई  योगेश कुमार, एसआई हेमचंद और कनि देवराज,तरुण पाण्डेय,हरजिंदर सिंह, ब्रजमोहन, गौरव सनवाल, शाही,शंकर सिंह बिष्ट, कुलदीप बिष्ट ,विजय शंकर,आदि पुलिस के जवान शामिल थे।

📢 खबरों को सबसे पहले पाने के लिए पर्वतजन को फॉलो करें

👉 WhatsApp Channel Join करें 👉 WhatsApp Group Join करें 📲 App Download करें

Related Posts