दर्दनाक हादसा: ऋषिकेश-बद्रीनाथ हाईवे पर खाई में गिरी पुलिस की स्कॉर्पियो।  एक पुलिसकर्मी की मौत

नई टिहरी/ऋषिकेश। ऋषिकेश-बद्रीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर शिवपुरी क्षेत्र में रविवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। पुलिसकर्मियों को लेकर जा रही एक स्कॉर्पियो वाहन अचानक अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार,हादसे में शिवपुरी चौकी प्रभारी विनोद शर्मा की मौत हो गई। घटना के बाद पुलिस विभाग में शोक की […]

नई टिहरी/ऋषिकेश। ऋषिकेश-बद्रीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर शिवपुरी क्षेत्र में रविवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। पुलिसकर्मियों को लेकर जा रही एक स्कॉर्पियो वाहन अचानक अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार,हादसे में शिवपुरी चौकी प्रभारी विनोद शर्मा की मौत हो गई। घटना के बाद पुलिस विभाग में शोक की लहर दौड़ गई है।

खाई में गिरा वाहन, मौके पर पहुंची राहत टीम

जानकारी के अनुसार, हादसा शिवपुरी क्षेत्र में उस समय हुआ जब पुलिसकर्मियों को लेकर जा रही स्कॉर्पियो वाहन अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। दुर्घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस, एसडीआरएफ और राहत-बचाव दल मौके पर पहुंचे और तत्काल रेस्क्यू अभियान शुरू किया गया।

रेस्क्यू टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद खाई में गिरे वाहन तक पहुंचकर बचाव कार्य किया। इस दौरान शिवपुरी चौकी प्रभारी विनोद शर्मा गंभीर रूप से घायल अवस्था में मिले। उन्हें बाहर निकालने का प्रयास किया गया, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। बाद में उनका शव खाई से बाहर निकाला गया।

हादसे के कारणों की जांच शुरू

मृतक विनोद शर्मा थाना मुनिकीरेती क्षेत्र के अंतर्गत स्थित शिवपुरी चौकी में तैनात थे। प्रारंभिक जांच में दुर्घटना के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस यह जांच कर रही है कि वाहन किस वजह से अनियंत्रित हुआ और खाई में कैसे जा गिरा।

हादसे के समय स्कॉर्पियो वाहन में अन्य लोग भी सवार थे या नहीं, इस संबंध में अभी तक कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। पुलिस प्रशासन द्वारा मामले की जांच की जा रही है और विस्तृत रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है।

Note: यह खबर पूरे तरीके से सोशल मीडिया पर आधारित जानकारी से बनाई गई है अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुए। पुष्टि होने पर अन्य जानकारी अपडेट की जाएगी।

Also Read This

बिग ब्रेकिंग: कल इन जिलों में सभी स्कूल बंद। देखें आदेश

देहरादून, 28 जुलाई 2026। उत्तराखंड में लगातार सक्रिय मानसून को देखते हुए भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने 29 जुलाई के लिए कई जिलों...

यमुनोत्री हाईवे बाधित(वीडियो): सिंलाई बैंड में पत्थर गिरने और पालीगाड़ में दलदल से रुका यातायात

उत्तरकाशी, 28 जुलाई। नीरज उत्तराखंडी उत्तराखंड में लगातार हो रही बारिश का असर अब चारधाम यात्रा मार्गों पर भी साफ दिखाई देने लगा है। यमुनोत्री...
Parvatjan Team
Parvatjan Team
Parvatjan Team is dedicated to delivering the latest, accurate, and reliable news from Uttarakhand. We cover local issues, administrative updates, public interest stories, and breaking news in a clear and simple manner.

Related Posts