पुलिस ने 55.24 ग्राम स्मैक की तस्करी करते हुए युवक को किया गिरफ्तार

स्टोरी(कमल जगाती, नैनीताल):-  उत्तराखंड के नैनीताल में अब तक कि सबसे बड़ी 55.24 ग्राम स्मैक पकड़कर नैनीताल पुलिस ने रिकॉर्ड बरामद की है । नैनीताल में मल्लीताल कोतवाली पुलिस ने 55.24 ग्राम स्मैक की तस्करी करते हुए एक युवक को गिरफ्तार किया है । वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल प्रीति प्रियदर्शिनी के आदेशानुसार जनपद नैनीताल में […]

स्टोरी(कमल जगाती, नैनीताल):- 

उत्तराखंड के नैनीताल में अब तक कि सबसे बड़ी 55.24 ग्राम स्मैक पकड़कर नैनीताल पुलिस ने रिकॉर्ड बरामद की है ।

नैनीताल में मल्लीताल कोतवाली पुलिस ने 55.24 ग्राम स्मैक की तस्करी करते हुए एक युवक को गिरफ्तार किया है । वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल प्रीति प्रियदर्शिनी के आदेशानुसार जनपद नैनीताल में स्मैक की तस्करी एवं सेवन के विरुद्ध अभियान चलाया जा रहा है।

इसी क्रम में नैनीताल शहर में अवैध नशे की बढ़ती खरीद-फरोख्त की रोकथाम के लिए क्षेत्राधिकारी नैनीताल संदीप नेगी के दिशा- निर्देशन में उप निरीक्षक चौकी प्रभारी मंगोली एवं चौकी पुलिस टीम द्वारा कल 06.11.21 की रात्रि सघन चेकिंग अभियान के दौरान एक युवक अल्ताफ सिद्दीकी, निवासी गुलरघट्टी, रामनगर नैनीताल, उम्र 24 वर्ष को मोटरसाइकिल संख्या UK 19 A 0772 से 55.24 ग्राम अवैध स्मैक परिवहन करते हुए गिरफ्तार किया गया।  जो नैनीताल में अवैध स्मैक की सबसे बड़ी बरामदगी है।

Also Read This

हादसा: यहां खाई में गिरी 22 यात्रियों से भरी बस, देखें रेस्क्यू वीडियो

ब्रेकिंग न्यूज़(कमल कगाती, नैनीताल):-ऊत्तराखण्ड के मुक्तेश्वर में पर्यटकों से भरी बस गहरी खाई में गिरने से हड़कंप। एन.डी.आर.एफ. पुलिस, एस.डी.आर.एफ.और स्थानीय लोगों की मदद...

भालू का हमला: सड़क बंद, घायल ग्रामीण को कंधों पर ढोकर जखोल पहुंचाया

मोरी (उत्तरकाशी) | 14 अगस्त 2026 | नीरज उत्तराखंडीउत्तरकाशी जिले के विकासखंड मोरी से मानव-वन्यजीव संघर्ष की एक चिंताजनक घटना सामने आई है। ग्राम...

Related Posts