नेता प्रतिपक्ष के नाम की सियासी अटकलें तेज,करन माहरा रेस में

रिपोर्ट / बिजेंद्र सिंह राणा 

देहरादून :

सदन में नेता प्रतिपक्ष की भूमिका महत्वपूर्ण होती है।कांग्रेस में नेता प्रतिपक्ष के पद के रिक्त होने के कारण अब जल्द  इस पद को भरने की कवायद तेज हो चुकी है। विधानसभा में कांग्रेस का नेता कौन होगा इस पर सियासी सुर्खियां अपने चरम पर है। विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष के नाम का फैसला रविवार को होने की पूर्ण संभावना है। 27 जून को कांग्रेस हाईकमान नेता प्रतिपक्ष के नाम का ऐलान कर सकता है।

आपको बता दें कि, प्रदेश में तमाम सियासी समीकरण, जातिगत समीकरण, गढ़वाल कुमाऊं क्षेत्रीय समीकरण के मध्य नजर कांग्रेस के नए नेता प्रतिपक्ष का चयन किया जाएगा।  सूची में सबसे चर्चित नाम उप नेता प्रतिपक्ष करन माहरा का है। बहुआयामी प्रतिभा के धनी करन माहरा को मुख्यमंत्री  हरीश रावत का करीबी माना जाता है।करन माहरा के नाम पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी की ओर से भी पैरवी हाईकमान को की गई है।

प्रदेश कांग्रेस में एक और हरीश रावत और दूसरी और प्रीतम सिंह का खेमा है। यह देखना बड़ा दिलचस्प होगा कि किस खेमें का दिग्गज  प्रदेश में नेता प्रतिपक्ष की कुर्सी पर काबिज होगा।

नेता प्रतिपक्ष का नाम सामने आने के बाद 2022 विधानसभा चुनाव के सियासी समीकरण कुछ हद तक स्पष्ट हो जाएंगे।

📢 खबरों को सबसे पहले पाने के लिए पर्वतजन को फॉलो करें

👉 WhatsApp Channel Join करें 👉 WhatsApp Group Join करें 📲 App Download करें

Related Posts