बड़ी खबर : खरगे की रैली के बाद मंच शुद्धिकरण पर गरमाई सियासत ,भाजपा विधायक बोले- कांग्रेस खेल रही जातिवाद का कार्ड

रिपोर्ट -गिरीश चंदोला कांग्रेस के दलित अपमान के आरोपों पर भाजपा का पलटवार, भूपालराम टम्टा ने कहा- चुनाव नजदीक आते ही मुद्दे को राजनीतिक रंग दे रही कांग्रेस थराली। हल्द्वानी में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की रैली के बाद मंच के शुद्धिकरण को लेकर प्रदेश की सियासत गरमा गई है। कांग्रेस जहां मंच […]

रिपोर्ट -गिरीश चंदोला

  • कांग्रेस के दलित अपमान के आरोपों पर भाजपा का पलटवार, भूपालराम टम्टा ने कहा- चुनाव नजदीक आते ही मुद्दे को राजनीतिक रंग दे रही कांग्रेस

थराली। हल्द्वानी में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की रैली के बाद मंच के शुद्धिकरण को लेकर प्रदेश की सियासत गरमा गई है। कांग्रेस जहां मंच के शुद्धिकरण को दलितों के अपमान से जोड़ते हुए भाजपा पर निशाना साध रही है, वहीं भाजपा ने भी कांग्रेस के आरोपों पर पलटवार किया है।

थराली से भाजपा विधायक भूपालराम टम्टा ने सोमवार को प्रेसवार्ता कर कांग्रेस पर जातिवाद का कार्ड खेलने का आरोप लगाया। विधायक ने कहा कि चुनाव नजदीक आते ही कांग्रेस इस मामले को जातीय रंग देकर राजनीतिक लाभ लेने का प्रयास कर रही है।

उन्होंने कहा कि भाजपा का मूल मंत्र ही सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास है। समाज के हर वर्ग का भरोसा भाजपा पर है और केंद्र व प्रदेश सरकार की ओर से सभी वर्गों के लिए जनकल्याणकारी योजनाएं संचालित की जा रही हैं।

उन्होंने कहा कि भाजपा किसी भी व्यक्ति के साथ जाति के आधार पर भेदभाव की पक्षधर नहीं है। कांग्रेस की ओर से लगाए जा रहे आरोपों को उन्होंने राजनीतिक बताया। विधायक ने कहा कि कांग्रेस को विकास और जनहित के मुद्दों पर जनता के बीच जाना चाहिए, न कि जातीय भावनाओं को भड़काकर राजनीति करनी चाहिए।

क्या है पूरा मामला

हल्द्वानी में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की रैली के बाद कार्यक्रम स्थल के मंच के शुद्धिकरण को लेकर विवाद खड़ा हुआ था। कांग्रेस ने इसे दलित समाज के अपमान से जोड़ते हुए भाजपा पर हमला बोला। इसके बाद भाजपा नेताओं ने कांग्रेस के आरोपों को राजनीति से प्रेरित बताते हुए पलटवार शुरू कर दिया।

जातिसूचक टिप्पणी का भी उठा मुद्दा

प्रेसवार्ता के दौरान जातिसूचक शब्दों के इस्तेमाल और इस मामले को लेकर दर्ज मुकदमे का मुद्दा भी सामने आया। विधायक ने कांग्रेस पर पूरे मामले को राजनीतिक रूप देने का आरोप लगाते हुए कहा कि तथ्यों के बजाय जातीय भावनाओं के सहारे राजनीति की जा रही है।

भाजपा विधायक ने कहा कि समाज को बांटने के बजाय राजनीतिक दलों को विकास और जनहित के मुद्दों पर चर्चा करनी चाहिए। उन्होंने कांग्रेस के आरोपों को ‘विक्टिम कार्ड’ की राजनीति करार देते हुए कहा कि जनता अब इस तरह की राजनीति को समझ चुकी है।

Also Read This

सुगंधित पौधों से बनेंगे बाजार योग्य उत्पाद! डॉल्फिन संस्थान में खास ट्रेनिंग

Dehradun News: डॉल्फिन (पी.जी.) इंस्टीट्यूट ऑफ बायोमेडिकल एंड नेचुरल साइंसेज, देहरादून के फार्मास्यूटिकल केमिस्ट्री एवं केमिस्ट्री विभाग की ओर से “Essential Oils: From Plant...

हृदय को स्वस्थ रखने का संदेश, इन्दिरेश अस्पताल में जागरूकता कार्यक्रम

Dehradun News: विश्व हृदय दिवस के अवसर पर श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के कार्डियोलॉजी विभाग की ओर से विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।...
Parvatjan Team
Parvatjan Team
Parvatjan Team is dedicated to delivering the latest, accurate, and reliable news from Uttarakhand. We cover local issues, administrative updates, public interest stories, and breaking news in a clear and simple manner.

Related Posts