श्री झंडा जी मेला की तैयारियाँ,अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश जारी

देहरादून।  इस बार का ऐतिहासिक श्री झंडा जी मेला पंचमी तिथि 2 अप्रैल 2021 से मनाया जाएगा। श्री झण्डे जी के आरोहण व मेले के आयोजन को लेकर श्री दरबार साहिब के सज्जादानशीन श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज ने तैयारियों का जायजा लिया व मेला प्रबन्धन से जुड़े अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश जारी किये।  […]

देहरादून।

 इस बार का ऐतिहासिक श्री झंडा जी मेला पंचमी तिथि 2 अप्रैल 2021 से मनाया जाएगा। श्री झण्डे जी के आरोहण व मेले के आयोजन को लेकर श्री दरबार साहिब के सज्जादानशीन श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज ने तैयारियों का जायजा लिया व मेला प्रबन्धन से जुड़े अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश जारी किये। 

श्री महाराज जी ने अपने संदेश में सभी संतों व श्रद्धालुओं को कोरोना वायरस के प्रति बचाव की एडवाइजरी जारी की है। सभी संगतों व श्रद्धालुओं का आह्वान किया कि श्री झण्डे जी मेले में शामिल होने के दौरान भारत सरकार की ओर से जारी गाइडलाइन का पूरी तरह पालन करें व मेले में शामिल होने के दौरान संक्रमण से बचाव रखें। 

काबिले गौर है कि दून के संस्थापक श्री गुरु राम राय जी महाराज के जन्मदिवस के रूप में हर साल श्री दरबार साहिब देहरादून में श्री झंडे जी मेले का आयोजन किया जाता है। श्री गुरु राम राय जी महाराज का जन्म पंजाब के कीरतपुर (जिला होशियारपुर) में वर्ष 1646 को (होली के पांचवें दिन चैत्र वदी पंचमी को) हुआ था, तब से हर साल संतों द्वारा देहरादून में होली के पांचवें दिन (चैत्र वदी पंचमी को) ऐतिहासिक श्री झण्डे जी मेले का आयोजन हर्षोल्लास व भक्ति भाव के साथ किया जाता है। 

इस साल श्री जसवीर सिंह पुत्र श्री सुरजीत सिंह, जैलसिंह नगर, रोपड़, पंजाब को श्री झण्डे जी पर दर्शनी गिलाफ चढ़ाने का सौभाग्य प्राप्त हुआ है। श्री दरबार साहिब में आयोजित होने वाले श्री झण्डे जी मेले में पुण्य अर्जित करने के लिए हर साल देश विदेश से लाखों की संख्या में संगतें देहरादून पहुंचती हैं। इस बारे श्री झण्डे जी आरोहण व मेले के आयोजन को लेकर मेला प्रबन्धन ने आवश्यक तैयारियां शुरू कर दी हैं। 

   मेला अधिकारी के0सी0 जुयाल ने जानकारी दी कि, मेला आयोजन को लेकर संतों व दून वासियों में हर वर्ष की भांति हर्षोल्लास का माहौल है। मेला आयोजन को लेकर तय कार्यक्रम के अनुसार तैयारियां की जा रही हैं।

Also Read This

ब्रेकिंग: देहरादून में कल सभी स्कूल बंद, देखें आदेश

देहरादून: उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में मौसम विभाग के भारी बारिश के पूर्वानुमान को देखते हुए जिला प्रशासन ने बड़ा फैसला लिया है।18 अगस्त...

बड़ी खबर: उत्तराखंड के खनिजों पर केंद्र की बढ़ती पकड़!  MMDR Amendment Bill 2026 की धारा 9D को लेकर किसान मंच ने उठाए सवाल

देहरादून/हल्द्वानी। उत्तराखंड के जल, जंगल, जमीन और खनिज संसाधनों पर राज्य के अधिकार तथा भविष्य में इन संसाधनों से राजस्व जुटाने की उसकी क्षमता...

Related Posts