क्राइम : स्कूल जाते समय प्रधानाचार्य की चाकू से हत्या, आरोपी प्रशासनिक अधिकारी फरार

बागेश्वर से राजकुमार सिंह परिहार रिपोर्ट उत्तराखंड के बागेश्वर जिले से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। राजकीय इंटर कॉलेज (जीआईसी) भटखोला के प्रधानाचार्य दयानंद टम्टा की शनिवार को दिनदहाड़े चाकू मारकर हत्या कर दी गई। वारदात के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई, जबकि शिक्षा विभाग और स्थानीय लोगों में शोक […]

बागेश्वर से राजकुमार सिंह परिहार रिपोर्ट

उत्तराखंड के बागेश्वर जिले से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। राजकीय इंटर कॉलेज (जीआईसी) भटखोला के प्रधानाचार्य दयानंद टम्टा की शनिवार को दिनदहाड़े चाकू मारकर हत्या कर दी गई। वारदात के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई, जबकि शिक्षा विभाग और स्थानीय लोगों में शोक की लहर दौड़ गई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर फरार आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

स्कूल जाते समय पीछे से किया जानलेवा हमला

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, 56 वर्षीय दयानंद टम्टा, पुत्र गिरीश प्रसाद टम्टा, बागेश्वर शहर के तहसील रोड क्षेत्र के निवासी थे और प्रतिदिन की तरह शनिवार सुबह विद्यालय जा रहे थे। इसी दौरान कथित तौर पर विद्यालय में हाल ही में वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी के पद पर स्थानांतरित होकर आए नवल किशोर सोराड़ी, निवासी लंमगड़ा (अल्मोड़ा) ने पीछे से उन पर चाकू से हमला कर दिया।

हमला इतना गंभीर था कि प्रधानाचार्य गंभीर रूप से घायल होकर मौके पर गिर पड़े। स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक आरोपी फरार हो चुका था।

ये भी पढ़े :

पुलिस जांच में जुटी, आरोपी की तलाश जारी

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही हत्या के कारणों और पूरे घटनाक्रम की जांच शुरू कर दी गई है।

पुलिस का कहना है कि आरोपी की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है और मामले के सभी पहलुओं की गहन जांच की जा रही है। हत्या के पीछे की वजह का खुलासा जांच पूरी होने के बाद ही हो सकेगा।

इस सनसनीखेज वारदात के बाद शिक्षा विभाग में भी हड़कंप मच गया है। स्थानीय लोगों ने आरोपी की जल्द गिरफ्तारी और मामले में कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

Also Read This

ब्रेकिंग: पूरे उत्तराखंड में अगले 3 घंटे भारी बारिश का कहर, IMD अलर्ट

देहरादून। उत्तराखंड में मानसून ने एक बार फिर रफ्तार पकड़ ली है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने 18 जुलाई 2026 को दोपहर 12:07...

नैनीताल में रहस्यमयी पत्थरबाजी से दहशत। 11 दिनों से घरों की छतों पर बरस रहे पत्थर, पढ़िए खबर

नैनीताल। स्टोरी कमल जगाती उत्तराखंड के पर्यटन नगरी नैनीताल में इन दिनों रहस्यमयी पत्थरबाजी की घटनाओं ने स्थानीय लोगों की चिंता बढ़ा दी है। तल्लीताल...
Parvatjan Team
Parvatjan Team
Parvatjan Team is dedicated to delivering the latest, accurate, and reliable news from Uttarakhand. We cover local issues, administrative updates, public interest stories, and breaking news in a clear and simple manner.

Related Posts