प्रीतम सिंह के नेतृत्व में कांग्रेसजनों ने की राज्यपाल से मुलाकात,जोशीमठ भूधंसाव मामले में सौंपा ज्ञापन

आज विधायक चकराता प्रीतम सिंह के नेतृत्व में वरिष्ठ कांग्रेसजनों के प्रतिनिधिमंडल ने महामहिम राज्यपाल महोदय से मुलाकात कर उन्हें जनपद चमोली के जोशीमठ भूधंसाव की आपदा में सरकार के अपर्याप्त राहत-बचाव कार्यों के सम्बंध में अवगत कराते हुए ज्ञापन के माध्यम से आपदाग्रस्त क्षेत्रों में आ रही समस्याओं के तत्काल समाधान हेतु सरकार को […]

आज विधायक चकराता प्रीतम सिंह के नेतृत्व में वरिष्ठ कांग्रेसजनों के प्रतिनिधिमंडल ने महामहिम राज्यपाल महोदय से मुलाकात कर उन्हें जनपद चमोली के जोशीमठ भूधंसाव की आपदा में सरकार के अपर्याप्त राहत-बचाव कार्यों के सम्बंध में अवगत कराते हुए ज्ञापन के माध्यम से आपदाग्रस्त क्षेत्रों में आ रही समस्याओं के तत्काल समाधान हेतु सरकार को निर्देशित करने का अनुरोध किया।

कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल में विधायक द्वाराहाट श्री मदन सिंह बिष्ट, पूर्व विधायक गंगोत्री श्री विजयपाल सजवाण, पूर्व विधायक राजपुर रोड श्री राजकुमार, पूर्व महानगर अध्यक्ष श्री लालचंद शर्मा, डोईवाला से प्रत्याशी रहे श्री गौरव चौधरी, प्रदेश महामंत्री श्री राजेन्द्र शाह व श्री हरिकृष्ण भट्ट, परवादून अध्यक्ष श्री अश्वनी बहुगुणा मौजूद रहे।

Also Read This

दर्दनाक: बस हादसे में इन 9 लोगों की मौत। 6 गंभीर घायल; चालक पर लापरवाही के आरोप

ऋषिकेश/टिहरी गढ़वाल: उत्तराखंड के टिहरी जिले की गूलर घाटी में मंगलवार सुबह हुए भीषण बस हादसे में नौ लोगों की मौत हो गई, जबकि...

बड़ी खबर : साढ़े तीन लाख की स्मैक के साथ तस्कर गिरफ्तार, 2026 में अब तक 48 तस्कर गिरफ्तार

उत्तरकाशी पुलिस की लगातार दूसरी कार्रवाई, 11.85 ग्राम स्मैक बरामदउत्तरकाशी, 17 नवंबर।रिपोर्ट - नीरज उत्तराखंडीनशे के अवैध कारोबार के खिलाफ उत्तरकाशी पुलिस...

Related Posts