कांग्रेस की सरकार बनने का दावा, भाजपा सरकार पर जमकर बरसे प्रीतम सिंह

त्यूणी। देहरादून। 24 अक्टूबर 2026,नीरज उत्तराखंडी  कार्यकर्ता सम्मेलन में बोले विधायक—SIR में चकराता के मतदाताओं के नाम हटाए गए, कारणों की सूची तक उपलब्ध नहीं करा पाई सरकार त्यूणी में आयोजित कांग्रेस के कार्यकर्ता सम्मेलन में चकराता विधायक एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता प्रीतम सिंह ने भाजपा सरकार पर तीखे हमले किए। उन्होंने कहा कि प्रदेश […]

त्यूणी। देहरादून। 24 अक्टूबर 2026,नीरज उत्तराखंडी 

कार्यकर्ता सम्मेलन में बोले विधायक—SIR में चकराता के मतदाताओं के नाम हटाए गए, कारणों की सूची तक उपलब्ध नहीं करा पाई सरकार

त्यूणी में आयोजित कांग्रेस के कार्यकर्ता सम्मेलन में चकराता विधायक एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता प्रीतम सिंह ने भाजपा सरकार पर तीखे हमले किए।

उन्होंने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनने जा रही है और जनता बदलाव का मन बना चुकी है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आगामी विधानसभा चुनाव के लिए पूरी ताकत से जुटने का आह्वान किया।

सम्मेलन में कार्यकर्ताओं ने विधायक का स्वागत करते हुए उनके समर्थन में नारे लगाए। कार्यकर्ताओं ने कहा कि वे संघर्ष में उनके साथ हैं। इस पर विधायक ने कहा कि कार्यकर्ताओं के सहयोग और आशीर्वाद से ही वे लगातार संघर्ष कर पा रहे हैं।

SIR में मतदाता सूची से नाम हटाने पर सवाल

प्रीतम सिंह ने कहा कि SIR के दौरान चकराता विधानसभा क्षेत्र में बड़ी संख्या में मतदाताओं के नाम सूची से हटाए गए। उन्होंने कहा कि जब मुख्यमंत्री कार्यालय से यह जानकारी मांगी गई कि किन कारणों से मतदाताओं के नाम हटाए गए, तो संबंधित सूची तक उपलब्ध नहीं कराई गई। उन्होंने इसे लोकतांत्रिक प्रक्रिया से जुड़ा गंभीर सवाल बताते हुए पारदर्शिता की मांग की।

अंकिता हत्याकांड से लेकर भ्रष्टाचार तक सरकार पर निशाना

विधायक ने अंकिता हत्याकांड के दोषियों को बचाने का आरोप लगाते हुए कहा कि प्रदेश में भ्रष्टाचार बढ़ा है। उन्होंने सड़क, शिक्षा, बेरोजगारी, पेपर लीक, खनन, शराब और भू-माफिया के मुद्दों को लेकर सरकार को घेरा। उनका आरोप था कि विकास के नाम पर जनता के साथ अन्याय किया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस की सरकार बनने पर क्षेत्र की उपेक्षित योजनाओं और सड़कों को प्राथमिकता दी जाएगी। क्षेत्र के दुर्गम गांवों को मोटर मार्ग से जोड़ने तथा पर्यटन की संभावनाओं को विकसित करने का भी उन्होंने भरोसा दिया।

अस्पताल की घोषणा पर भी उठाए सवाल

विधायक ने कहा कि 100 बेड के अस्पताल की स्वीकृति से लेकर धनराशि उपलब्ध कराने तक की प्रक्रिया के बावजूद करीब दस वर्ष बाद भी क्षेत्र के लोगों को इसका अपेक्षित लाभ नहीं मिल पा रहा है। उन्होंने अस्पताल निर्माण और स्वास्थ्य सुविधाओं को लेकर सरकार की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए।

तीन दर्जन से अधिक परिवार कांग्रेस में शामिल

सम्मेलन के दौरान भाजपा से जुड़े बताए जा रहे तीन दर्जन से अधिक परिवारों के कांग्रेस में शामिल होने का दावा किया गया। कांग्रेस नेताओं ने नए कार्यकर्ताओं का स्वागत करते हुए आगामी चुनाव में संगठन को मजबूत करने का आह्वान किया।

कार्यक्रम में कांग्रेस जिलाध्यक्ष संजय किशोर, चकराता ब्लॉक प्रमुख, युवा कांग्रेस पदाधिकारी, पूर्व ब्लॉक प्रमुख राजपाल सिंह, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष/सदस्य, पंचायत प्रतिनिधि, ग्राम प्रधान, कांग्रेस कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद रहे।

Also Read This

मौसम अपडेट : दून समेत इन सात जिलों में बारिश-बर्फबारी के आसार, ठंड बढ़ने का अलर्ट

देहरादून। उत्तराखंड में मौसम का मिजाज लगातार बदल रहा है। पर्वतीय क्षेत्रों में सुबह और शाम ठंड बढ़ने लगी है, जबकि ऊंचाई वाले इलाकों...

हादसा : तेज रफ़्तार डंपर ने बाइक सवार मामा-भांजे को रौंदा,हुई मौत 

रुद्रपुर। उत्तराखंड के ऊधम सिंह नगर जिले में सितारगंज हाईवे पर सड़क हादसों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। बगवाड़ा मंडी...
Parvatjan Team
Parvatjan Team
Parvatjan Team is dedicated to delivering the latest, accurate, and reliable news from Uttarakhand. We cover local issues, administrative updates, public interest stories, and breaking news in a clear and simple manner.

Related Posts