गढ़वाल विवि के प्रोफेसर पीके जोशी राष्ट्रीय अध्यापक शिक्षा परिषद के सदस्य नामित

गढ़वाल विश्वविद्यालय के प्रोफेसर पीके जोशी को राष्ट्रीय अध्यापक शिक्षा परिषद का सदस्य नामित किया गया है। प्रोफेसर पीके जोशी की इस उपलब्धि पर विश्वविद्यालय के अधिकारियों शिक्षकों को छात्रों ने खुशी जताई है।

प्रोफेसर पीके जोशी पूर्व में राष्ट्रीय साक्षरता मिशन के उत्तराखंड संयोजक भी रह चुके हैं। इसके अलावा प्रवेश और जोशी ने गढ़वाल विश्वविद्यालय में विभिन्न महत्वपूर्ण दायित्व की जिम्मेदारियों का वहन भी किया है। प्रोफेसर जोशी नेवी ऑफिसर वर्तिका जोशी के पिता हैं। वर्तिका जोशी ने सागर नाविका अभियान के तहत पूरी दुनिया का चक्कर लगाया था। इस अभियान की टीम लीडर भी वर्तिका जोशी थी।

प्रोफेसर जोशी वर्तमान में गढ़वाल विश्वविद्यालय के बिरला प्रसाद में शिक्षा विभाग अध्यक्ष पद पर तैनात हैं। प्रोफेसर जोशी विश्वविद्यालय के दीनदयाल फैकल्टी डेवलपमेंट सेंटर के निदेशक भी रह चुके हैं।

📢 खबरों को सबसे पहले पाने के लिए पर्वतजन को फॉलो करें

👉 WhatsApp Channel Join करें 👉 WhatsApp Group Join करें 📲 App Download करें

Related Posts