आक्रोशित जनता:प्रस्तावित गदरपुर बाईपास निर्माण कार्य अधर में 

  रिपोर्ट- विशाल सक्सेना गदरपुर कई वर्षों से प्रस्तावित गदरपुर बाईपास का पूर्ण निर्माण ना होने के कारण गदरपुर मुख्य बाजार के बीच से भारी वाहनों को गुजरने के लिए मजबूर होना पड़ता है, जिससे आए दिन लोग सड़क दुर्घटना का शिकार हो रहे हैं|  इसी संबंध में आज अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद के प्रदेश अध्यक्ष […]

 

रिपोर्ट- विशाल सक्सेना

गदरपुर कई वर्षों से प्रस्तावित गदरपुर बाईपास का पूर्ण निर्माण ना होने के कारण गदरपुर मुख्य बाजार के बीच से भारी वाहनों को गुजरने के लिए मजबूर होना पड़ता है, जिससे आए दिन लोग सड़क दुर्घटना का शिकार हो रहे हैं| 

इसी संबंध में आज अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद के प्रदेश अध्यक्ष डॉ राजीव महाजन के नेतृत्व में 2 दर्जन से अधिक बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने गदरपुर सड़क पर उतर कर अपने हाथों में प्लेकार्ड लेकर विरोध प्रदर्शन करते हुए जल्द से जल्द प्रस्तावित गदरपुर बाईपास का पूर्ण निर्माण की मांग की तो वहीं चेतावनी देते हुए कहा कि अगर जल्द से जल्द रुका हुआ प्रस्तावित गदरपुर बाईपास का पूर्ण निर्माण नहीं हुआ तो हमे उग्र आंदोलन करने लिए बाध्य होना पड़ेगा क्योंकि बाईपास ना होनेेेे के कारण गदरपुर के शहर क बीचो बीच से भारी वाहनों के गुजरने से आए दिन कई सड़क हादसे हो रहे हैं ।

इस दौरान डॉ राजीव महाजन ने कहा कि गदरपुर बाईपास ना बनने के कारण गदरपुर की मुख्य मार्ग पर बहुत ज्यादा भीड़ हो जाती है और भारी वाहनों के तेज गति से अनियंत्रित होकर गुजरने से आए दिन भोले वाले ग्रामीण सड़क हादसे की चपेट में आते हैं|

 इसलिए मैं सरकार से मांग करता हूं कि रुका हुआ प्रस्तावित गदरपुर बाईपास की सड़क की जल्द से जल्द पूर्ण निर्माण कर दिया जाए ताकि सड़क हादसे में किसी को अपनी जान ना गवानी पड़े क्युँकिसबका जीवन अनमोल होता है|

Also Read This

बड़ी खबर: उत्तराखंड के खनिजों पर केंद्र की बढ़ती पकड़!  MMDR Amendment Bill 2026 की धारा 9D को लेकर किसान मंच ने उठाए सवाल

देहरादून/हल्द्वानी। उत्तराखंड के जल, जंगल, जमीन और खनिज संसाधनों पर राज्य के अधिकार तथा भविष्य में इन संसाधनों से राजस्व जुटाने की उसकी क्षमता...

ब्रेकिंग : भाजपा की नई राष्ट्रीय टीम का ऐलान । उत्तराखंड के इन नेताओं को भी मिली अहम जिम्मेदारी

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने संगठन में बड़ा फेरबदल करते हुए राष्ट्रीय पदाधिकारियों और विभिन्न मोर्चों एवं प्रकोष्ठों के लिए नई नियुक्तियों...

Related Posts