नैनीताल में लॉकडाउन का विरोध। सरकार के फैसले को बताया औचित्यहीन

नैनीताल में लॉकडाउन का विरोध। सरकार के फैसले को बताया औचित्यहीन

रिपोर्ट- कमल जगाती
नैनीताल। उत्तराखंड के लॉकडाउन को नैनीताल के व्यापारियों ने अव्यवहारिक और दमनकारी बताते हुए राज्य सरकार के कदम का विरोध कर ज्ञापन भेजा है। आरोप लगाया कि, सरकार का आदेश ग्राहक और व्यापारी के लिए असमंजस भरा था। प्रदेश सरकार द्वारा राज्य में दो दिन के लिए लगाया लॉकडाउन का नैनीताल के व्यापारियों द्वारा आज विरोध किया गया। उन्होंने इसे औचित्यहीन बताते हुए कहा कि, नैनीताल एक पर्यटन शहर है और यहां शनिवार और रविवार के वीकएन्ड में पर्यटक आते हैं।

कोरोना काल के बाद पिछले कुछ दिनों में जैसे ही स्थितियां सुधरी हैं, सरकार ने शनिवार और रविवार को ही लॉकडाउन कर दिया है। आरोप लगाया है कि, लॉकडाउन में शराब की दुकानें खुली हैं, लेकिन दूसरी गतिविधियां बंद हैं। ये भी कहा गया कि, सरकार का बाजार बंद करने का अस्पष्ठ निर्देश होने के कारण व्यापारी और ग्राहक असमंजस में रहे। उन्होंने कहा कि वीकेंड में बंद करना यह पर्यटन क्षेत्र के लिए तथ्यों से परे है।

📢 खबरों को सबसे पहले पाने के लिए पर्वतजन को फॉलो करें

👉 WhatsApp Channel Join करें 👉 WhatsApp Group Join करें 📲 App Download करें

Related Posts