लैंसडौन: घँगली संदना मोटर मार्ग के पक्कीकरण के लिए ग्रामीणों का विरोध-प्रदर्शन। लगाए मुख्यमंत्री मुर्दाबाद के नारे

घँगली संदना मोटर मार्ग के पक्कीकरण के लिए ग्रामीणों का विरोध-प्रदर्शन। लगाए मुख्यमंत्री मुर्दाबाद के नारे   – मुख्यमंत्री व लैंसडाउन विधायक के लिए लगे मुर्दाबाद के नारे रिपोर्ट- इंद्रजीत असवाल लैंसडाउन। पहाड़ो में लगातार सड़कों का निर्माण हो रहा है। लेकिन जनप्रतिनिधि व विभाग पहले की कटी सड़को की सूद नही ले रहे है। […]

घँगली संदना मोटर मार्ग के पक्कीकरण के लिए ग्रामीणों का विरोध-प्रदर्शन। लगाए मुख्यमंत्री मुर्दाबाद के नारे

 

– मुख्यमंत्री व लैंसडाउन विधायक के लिए लगे मुर्दाबाद के नारे

रिपोर्ट- इंद्रजीत असवाल
लैंसडाउन। पहाड़ो में लगातार सड़कों का निर्माण हो रहा है। लेकिन जनप्रतिनिधि व विभाग पहले की कटी सड़को की सूद नही ले रहे है।

बात लैंसडाउन विधानसभा क्षेत्र के घँगली सन्दना मोटर मार्ग की है। जहाँ पर 2002 में सड़क निर्माण किया गया था, लेकिन आज तक भी इस मार्ग का डामरीकरण नही किया गया। जिससे स्थानीय जनता गुस्से में है। आज करीब 10 गांव से लोग कांग्रेस नेत्री ज्योति रौतेला के निर्देशन में 4 किलोमीटर तक प्रदर्शन किया व मुख्यमंत्री विधायक सभी के मुर्दाबाद के नारे लगाए।

स्थानीय विधायक दिलीप सिंह रावत 200 करोड़ की सड़कें बनाने का दावा करते हैं। लेकिन साहब को कौन बोले कि सड़क तो आप खोद दे रहे हैं लेकिन उनका डामरीकरण कौन करेगा।

ज्योति रौतेला ने कहा कि, यदि एक माह में सड़क डामरीकरण का कार्य शुरू नही हुआ, तो सभी ग्रामीणों के साथ वो लैंसडाउन तहसील में अनिश्चित कालीन धरने पर बैठेंगी।

Also Read This

बड़ी खबर : सोने और चांदी समेत ज्यादातर कमोडिटी चमकीं, निवेशकों के लिए मौका 

मुंबई/नई दिल्ली। घरेलू कमोडिटी बाजार में सोमवार को कारोबार के दौरान सोने-चांदी समेत अधिकांश प्रमुख कमोडिटीज में तेजी देखने को मिली। MCX iCOMDEX Bullion...

बड़ी खबर : एक साल से टूटी लोअर मॉल रोड पर फूटा व्यापारी का गुस्सा, धरने पर बैठे पुनीत टंडन; PWD ने तय की...

ब्रेकिंग न्यूज़(कमल जगाती, नैनीताल):-ऊत्तराखण्ड के नैनीताल की टूटी लोवर मॉलरोड का रिपैर वर्क वर्षभर में भी नहीं होने से स्तब्ध व्यापारी के वहीं धरना...

Related Posts