कमीशन की भेंट चढ़ा पम्पिंग पेयजल योजना: पेयजल योजनायें ठप होने की कगार पर

रिपोर्ट/इंद्रजीत असवाल पौड़ी :  एक ओर जहाँ राज्य सरकार जल जीवन मिशन के तहत हर घर पानी एक रुपये में पानी का कनेक्शन देने की बात कर रही है व जल जीवन मिशन पर कार्य भी शुरू हो गया है |  तो वही दूसरी और चौबट्टाखाल व लैंसडाउन विधानसभा क्षेत्र की एकमात्र कांडा पम्पिंग पेयजल […]

रिपोर्ट/इंद्रजीत असवाल
पौड़ी :

 एक ओर जहाँ राज्य सरकार जल जीवन मिशन के तहत हर घर पानी एक रुपये में पानी का कनेक्शन देने की बात कर रही है व जल जीवन मिशन पर कार्य भी शुरू हो गया है | 

तो वही दूसरी और चौबट्टाखाल व लैंसडाउन विधानसभा क्षेत्र की एकमात्र कांडा पम्पिंग पेयजल योजना मोटर फूंकने के कारण 3 दिन से ठप हो गई है|  गर्मी शुरुआत से ही पैतृक जल श्रोत व बड़ी पम्पिंग पेयजल योजनायें ठप होने की कगार पर हो गई है| 

आपको बता दें कि,  25 साल पुरानी कांडा पम्पिंग पेयजल योजना जलापूर्ति नहीं कर पा रही है| इस योजना से 12 गांव में जलापूर्ति की जाती थी|  लेकिन 25 साल पुरानी मोटर अब आगे योजना को नहीं चला पा रही है | 

जानकारी के अनुसार, इस योजना के लिए 2016 -17 में 30 से 35 लाख रुपए की स्वीकीर्ति हुई थी|  जिससे 2 नए पम्प लगाए गए थे|  ये दोनों पम्प मात्र 6 माह ही चल पाए , यानी ये बजट भी कमीशन की भेंट चढ़ गया | 

अब आपको बता दें कि, इस योजना से दो विधानसभा चौबट्टाखाल व लैंसडाउन व दो तहसील लैंसडाउन व सतपुली के गांव को पानी मिलता है|   लेकिन विगत कई महीनों से पानी पूर्ति नहीं हो पा रही है जगह जगह से मेन लाइन भी कई जगह से लीक हो रही थी विभाग व जनप्रतिनिधियों को पता होते हुए भी वे लोग चुप्पी साधे है| 

Also Read This

ब्रेकिंग: देहरादून में कल सभी स्कूल बंद, देखें आदेश

देहरादून: उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में मौसम विभाग के भारी बारिश के पूर्वानुमान को देखते हुए जिला प्रशासन ने बड़ा फैसला लिया है।18 अगस्त...

बड़ी खबर: उत्तराखंड के खनिजों पर केंद्र की बढ़ती पकड़!  MMDR Amendment Bill 2026 की धारा 9D को लेकर किसान मंच ने उठाए सवाल

देहरादून/हल्द्वानी। उत्तराखंड के जल, जंगल, जमीन और खनिज संसाधनों पर राज्य के अधिकार तथा भविष्य में इन संसाधनों से राजस्व जुटाने की उसकी क्षमता...

Related Posts