PBKS vs LSG: पंजाब किंग्स का विशाल स्कोर। लखनऊ को रौंदा

IPL 2026: पंजाब किंग्स और लखनऊ सुपर जॉइंट्स (Punjab King vs lucknow Supergiants) के मुकाबले में पंजाब किंग्स ने एक धमाकेदार जीत दर्ज की। पंजाब किंग्स ने लखनऊ सुपर जॉइंट्स के खिलाफ 54 रनों से जीत दर्ज की।

पंजाब किंग्स (Punjab Kings) ने पहले बैटिंग करते हुए लखनऊ सुपरजाइंट्स(lucknow Supergiants) के खिलाफ इस आईपीएल सीजन (IPL 2026) का सबसे बड़ा स्कोर 254 रन का खड़ा कर दिया। इस स्कोर का पीछा करते हुए लखनऊ सुपरजाइंट्स मात्र 200 रन ही बना सकी।

इस मैच में प्रियांश आर्य (93 रन) और कूपर कोनोली (87 रन) की धमाकेदार पारियां खेली। पंजाब किंग्स की इस जोड़ी ने लखनऊ सुपर जेंट्स के बोलेरो की जमकर खबर ली।

254 रन के विशाल लक्ष्य का पीछा करने उतरी लखनऊ सुपर जॉइंट्स की टीम की शुरुआत ठीक रही और उन्हें इस सीजन पहली बार 50 रन से ऊपर की साझेदारी मिली।

लखनऊ सुपर जॉइंट की ओर से मिशेल मार्च 40 आयुष बडोनी 35 और ऋषभ पंत 43, मुकुल चौधरी 21 और एडम मारकरम ने 42 रन बनाए। वही निकोलस पूरन आज फिर स्कोर बनाने में विफल रहे।

पंजाब किंग्स इस सीजन अब तक अनडिफीटेड रही है, इसी तरीके से आज फिर लखनऊ सुपर जॉइंट्स को हराकर पंजाब की टीम टेबल टॉपर बनी हुई है। वही लखनऊ सुपरजाइंट्स 6 में से चार मैच हार कर 8वें स्थान पर बनी हुई हैं।

 

📢 खबरों को सबसे पहले पाने के लिए पर्वतजन को फॉलो करें

👉 WhatsApp Channel Join करें 👉 WhatsApp Group Join करें 📲 App Download करें

Related Posts