हादसा: ब्रहमखाल के पास ब्लॉक प्रमुख पुरोला की कार दुर्घटनाग्रस्त, हेली एम्बुलेंस से भेजा दून

ब्रह्मखाल/उत्तरकाशी, 8 सितंबर। नीरज उत्तराखंडी  यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर मंगलवार सुबह करीब 10 बजे ब्रह्मखाल के पास ब्लॉक प्रमुख पुरोला की कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में वाहन सवार चार लोग घायल हो गए। दुर्घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय प्रशासन एवं राहत-बचाव टीम मौके पर पहुंची और घायलों को प्राथमिक उपचार के लिए स्वास्थ्य […]

ब्रह्मखाल/उत्तरकाशी, 8 सितंबर। नीरज उत्तराखंडी 

यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर मंगलवार सुबह करीब 10 बजे ब्रह्मखाल के पास ब्लॉक प्रमुख पुरोला की कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में वाहन सवार चार लोग घायल हो गए।

दुर्घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय प्रशासन एवं राहत-बचाव टीम मौके पर पहुंची और घायलों को प्राथमिक उपचार के लिए स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। घायलों की स्थिति को देखते हुए उन्हें बेहतर उपचार के लिए हेली एंबुलेंस के माध्यम से देहरादून भेजने की व्यवस्था की गई।

दोपहर करीब 2:15 बजे चारों घायलों को हेली एंबुलेंस से दून अस्पताल भेज दिया गया। फिलहाल घायलों का उपचार दून अस्पताल में कराया जा रहा है। हादसे के कारणों की जानकारी जुटाई जा रही है।

Also Read This

4.50 करोड़ की पेयजल योजना पर बड़ा सवाल: वन स्वीकृति नहीं मिली, फिर जंगल तक कैसे पहुंच गए लाखों के पाइप?

कफनौल-रूपनौल योजना की सामग्री महीनों से जंगल में लावारिस, सरकारी सिस्टम की कार्यशैली पर उठे सवाल; युवा संगठन ने आंदोलन की दी चेतावनीनौगांव,...

चमोली के रामणी में फंदे से लटके मिले छात्र-छात्रा के शव, गांव में मची सनसनी

चमोली-गिरीश चंदोला नंदानगर। विकासखंड नंदानगर के रामणी गांव में मंगलवार सुबह उस समय सनसनी फैल गई, जब गांव के पास स्थित मेला मैदान के मंच...
Parvatjan Team
Parvatjan Team
Parvatjan Team is dedicated to delivering the latest, accurate, and reliable news from Uttarakhand. We cover local issues, administrative updates, public interest stories, and breaking news in a clear and simple manner.

Related Posts