सुपर ब्रेकिंग: पीडब्ल्यूडी अधिशासी अभियंता के घर विजिलेंस का छापा। एक करोड़ से अधिक के दस्तावेज बरामद

अनुज नेगी लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता पर आय से अधिक संपति के चलते आज देहरादून में केस दर्ज कर लिया गया। अधिशासी अभियंता पर एक करोड़ से ज्यादा की समाप्ति बरामद की गई है। हमेशा से विवादो में रहने वाले लोक निर्माण विभाग लैंसडाउन के अधिशासी अभियंता प्रवीण बहुखंडी के खिलाफ आय से […]

अनुज नेगी
लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता पर आय से अधिक संपति के चलते आज देहरादून में केस दर्ज कर लिया गया। अधिशासी अभियंता पर एक करोड़ से ज्यादा की समाप्ति बरामद की गई है।
हमेशा से विवादो में रहने वाले लोक निर्माण विभाग लैंसडाउन के अधिशासी अभियंता प्रवीण बहुखंडी के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति का केस दर्ज किया है।

इस मामले में आज मंगलवार को विजिलेंस ने सर्च वारेंट लेकर अधिशासी अभियंता के आवास पर छापा मारा। जहां विजिलेंस टीम को एक करोड़ से ज्यादा की संपत्ति मिली है। अधिशासी अभियंता प्रवीण बहुखंडी के वर्तमान निवास स्थान फ्लैट नंबर 461 रेसकोर्स वैली निकट पुलिस लाइन देहरादून के आवास तथा महालक्ष्मी विल्डवैल फ्लैट नंबर 301 की तलाशी ली गई। यहां से छह लाख 38 हजार 470 रुपए, 21 तोला सोना, विभिन्न बैकों में जमा छह लाख 52 हजार 909 रुपए और विभिन्न सम्पत्तियों के कागजात मिले। जिनमें महालक्ष्मी विल्डवैल फ्लैट नंबर 301 की कीमत लगभग 90 लाख रुपए, लगभग सात लाख 20 हजार रुपए की एफडी, विभिन्न बैकों की पास बुक एवं चैक बुक, डाक घरों की पास बुक, एक लाख रुपए के किसान विकास पत्र के अलावा 25-30 लाख की ज्वैलरी की रसीदे तथा महंगा घरेलु समान प्राप्त हुआ है।

Also Read This

देहरादून में CBI का बड़ा एक्शन: 9 लाख की रिश्वत मांगने के आरोप में बैंक मैनेजर समेत 3 गिरफ्तार

देहरादून: उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) की एंटी करप्शन ब्रांच ने रिश्वतखोरी के मामले में बड़ी कार्रवाई की है। सीबीआई...

बड़ी खबर : खुशाल सिंह अधिकारी को हाईकोर्ट से राहत, पूरन फर्त्याल की याचिका खारिज

लोहाघाट विधानसभा सीट से जुड़े चार साल पुराने चुनावी विवाद पर उत्तराखंड हाईकोर्ट ने फैसला सुनाते हुए कांग्रेस विधायक खुशाल सिंह अधिकारी को बड़ी...

Related Posts