खुले मे जला रहे क्वारंटाइन सेंटर का कूड़ा। भड़के ग्रामीण

विकासनगर , सतपाल धानिया
क्वारंटीन सेंटरों क़ा कूड़ा खुले में डालने पर भड़के ग्रामीण प्रशासन पर लगाया लापरवाही क़ा आरोप।
सहसपुर विधानसभा अन्तर्गत प्रवासियों के लिये बनाए गए क्वारंटीन सेंटर ग्रामीणों के लिए मुसीबत क़ा सबब बनते जा रहे हैं।

ग्राम पंचायत पौंधा,विधौली,कंडोली में स्थित क्वारन्टीन सेंटरों से निकली हुई गंदगी क्वारंटीन सेंटरों के कर्मचारियो द्बारा ग्राम पंचायत पौंधा में सड़क के किनारे ग्रामीण क्षेत्र के फेंकते हुए ग्रामीणों ने पकड़ लिया यह लोग काफी दिनों से सेंटरो से निकलने वाली गंदगी क़ो ग्रामीण क्षेत्रों के समीप डाल रहे थे जिसका पहले भी सभी जनप्रतिनिधियों ओर गांव वालों ने मिलकर विरोध किया था औऱ ग्रामीणों ने कर्मचारियों से खुले में डाला हुआ कूड़ा जलवाया गया था लेकिन उसके बाद भी सेंटरों के सफाई कर्मचारी लंबे समय से खुले में ही कूड़ा डाल रहे थे जो कि जलाया नहीं जा रहा था।

क्वारंटीन सेंटरों का कचरा जंगली और पालतू जानवर खा रहे है औऱ कचरे क़ो ग्रामीण क्षेत्रो में फैला रहे हैं जिस जगह सेंटरो क़ा कचरा डाला जा रहा है। वहां से ग्रामीणों क़ा अक्सर आना-जाना लगा रहता है, जिससे आसपास के गांवो में महामारी फैलने का खतरा बढ़ गया है खुले में कचरा डालने से गांव वालों में भय का माहौल बना हुआ है।

 

इस संबंध में ग्रामीणों द्बारा कई बार शासन प्रशासन को अवगत भी कराया है लेकिन कोई भी गंभीर नजर नही आ रहा है कांग्रेस अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने भी इस संबंध में जिलाधिकारी देहरादून को फोन कर खुले में कूड़ा डालने पर विरोध जताया था जिस पर जिलाधिकारी ने जांच करने का आश्वासन दिया था।

जिला पंचायत सदस्य रंजीता असवाल तोमर ने भी कूड़ा डालने पर कड़ी नाराजगी जाहिर की है। खुले में कूड़ा डालने की सूचना पर स्थानीय ग्रामीणों औऱ जनप्रतिनिधियों ने जमकर हंगामा किया औऱ कार्यवाही की मांग की है।

इस दौरान ग्राम प्रधान पौंधा सुधीर पंचवान, ग्रामप्रधान कंडोली मुकेश कुमार,ग्राम प्रधान विधौली धीरज गुलेरिया,पूर्व जिला पंचायत सदस्य एंव ब्लॉक अध्यक्ष सहसपुर कांग्रेस मेघ सिंह , सुरेंद्र सिंह तोमर जिला संयोजक राजीव गाँधी पंचायत राज संगठन,पूर्व जिला पंचायत सदस्य बीरेश थापली दीपक कुमार,अवनीश,राजपाल,आदि सैकड़ों ग्राम पंचायत वासी उपस्थित थे।

📢 खबरों को सबसे पहले पाने के लिए पर्वतजन को फॉलो करें

👉 WhatsApp Channel Join करें 👉 WhatsApp Group Join करें 📲 App Download करें

Related Posts