क्वारंटाइन सेंटर में नाबालिग लड़की से छेड़छाड़, आरोपी गिरफ्तार।

क्वारंटाइन सेंटर में नाबालिग लड़की से छेड़छाड़,आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

अनुज नेगी
पौड़ी। क्वारंटाइन सेंटर में नाबालिग लड़की से छेड़छाड़ का मामला सामने आया है।
जनपद पौड़ी से सटे पाबौ ब्लॉक में क्वारंटाइन सेंटर में एक नाबालिग लड़की के साथ रिश्तेेेेदार द्वारा छेड़छाड़ करने का मामला सामने आया है।

मामला बीती देर रात का है, जहां पर क्वारंटाइन सेंटर पर एक 24 वर्षीय व्यक्ति द्वारा नाबालिग लड़की के साथ छेड़छाड़ की गई।
बताया जा रहा है कि आरोपी पीड़ित का रिश्तेदार है, जो कि पीड़िता को देहरादून से उसको गांव लेकर आया था, मगर देहरादून अन्य जनपद होने के कारण दोनों को ही क्वारंटाइन सेंटर में रखा गया था, जहां पर आरोपी ने पीड़िता के साथ छेड़खानी की।

आरोपी को पुलिस ने कल रात गिरफ्तार कर पॉक्सो एक्ट के तहत जेल भेज दिया है।
थाना प्रभारी पौड़ी लक्ष्मण सिंह कठैत ने बताया कि  आरोपी के खिलाफ पुलिस ने पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है और आरोपी को आज कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है।

📢 खबरों को सबसे पहले पाने के लिए पर्वतजन को फॉलो करें

👉 WhatsApp Channel Join करें 👉 WhatsApp Group Join करें 📲 App Download करें

Related Posts