कोरोना ब्रेकिंग : क्वॉरेंटाइन में पांचवी मौत। पौड़ी से 14, एम्स से चार केस। टोटल445

पौड़ी, दिनांक-27 मई
रिपोर्ट-मुकेश बछेती

जनपद पौड़ी में कोरोना संक्रमण से पॉजिटिव लोगों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। आज जनपद पौड़ी में 14 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।

इसके अलावा एम्स से 4 सैंपल और पॉजिटिव आए हैं। अब कोरोना संक्रमित की संख्या कुल 445 हो गई है।

हालांकि 2:00 बजे उत्तराखंड हेल्थ बुलेटिन द्वारा अभी तक 438 मरीजों का आंकड़ा जारी किया गया है। हेल्थ बुलेटिन के अनुसार आज 38 नए मरीज पॉजिटिव दिखाए गए हैं।

चंपावत कोरंटाइन मे किशोरी की मौत

उधर चंपावत के लधिया घाटी के बालातड़ी गांव में एक छात्रा की होम क्वॉरेंटाइन के दौरान मौत हो गई। 13 मई को यह छात्रा अपने मामा के साथ रुद्रपुर से गांव आई थी और क्वॉरेंटाइन में थी। इस छात्रा ने अचानक से दौरा पड़ने के बाद दम तोड़ दिया। अब क्वॉरेंटाइन में रह रहे अन्य लोगों के भी सैंपल लिए जा रहे हैं। उत्तराखंड में क्वॉरेंटाइन में यह पांचवी मौत है।

पौड़ी मे अब कुल 24

इधर जनपद पौड़ी  में पॉजिटिव लोगों की संख्या 24 हो चुकी है इनमें से 6 लोग पौड़ी के एक होटल में क्वॉरेंटाइन थे, वहीं छह लोग जिला अस्पताल पौड़ी थे, साथ ही एक व्यक्ति दुगड्डा और एक व्यक्ति यमकेश्वर का है वहीं मुख्य चिकित्सा अधिकारी पौड़ी की ओर से बताया गया है कि आज 14 नए पॉजिटिव मामले आए हैं।

इसके बाद जनपद में पाॅजिटिव लोगों की संख्या 24 हो चुकी है। जनपद पौड़ी में आज 14 नए मामले आए हैं जिसके बाद जनपद में पॉजिटिव मरीजों की संख्या 24 हो चुकी है मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ मनोज बहुखंडी ने बताया कि आज पौड़ी में 14 नए मामले आए हैं जिसके बाद संख्या 24 हो चुकी है यह सभी लोग महाराष्ट्र से कुछ दिन पहले ही पौड़ी आये थे। वहीं लगातार बढ़ रही संख्या के बाद जनपद में दहशत का माहौल बनने लगा है हालांकि जिला प्रशासन पौड़ी की ओर से इन सभी लोगों को सुरक्षित रूप से क्वारंटाइन किया गया था और इन पॉजिटिव लोगों के संपर्क में आने वाले लोगों के सैंपल लिए जा रहे हैं ताकि जल्द से जल्द इन सभी लोगों की रिपोर्ट आ सके और संक्रमित लोगो की पुष्टि हो सके।

दोपहर दो बजे जारी हेल्थ बुलेटिन 

📢 खबरों को सबसे पहले पाने के लिए पर्वतजन को फॉलो करें

👉 WhatsApp Channel Join करें 👉 WhatsApp Group Join करें 📲 App Download करें

Related Posts