क्वारंटीन मे दिल्ली की महिला की मौत।हेल्थ विभाग में हड़कंप

अनुज नेगी पौड़ी।जनपद पौड़ी के रिखणीखाल विकासखंड के रेबा गांव में दिल्ली से आई एक 77 वर्षीय महिला की क्वारंटीन के दौरान मौत हो गई। सूचना मिलते ही स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया। जानकारी के अनुसार, 77 वर्षीय महिला दिल्ली के बुराड़ी से बहू के साथ कुछ दिन पहले ही गांव में आई थी। […]

अनुज नेगी
पौड़ी।जनपद पौड़ी के रिखणीखाल विकासखंड के रेबा गांव में दिल्ली से आई एक 77 वर्षीय महिला की क्वारंटीन के दौरान मौत हो गई। सूचना मिलते ही स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया।
जानकारी के अनुसार, 77 वर्षीय महिला दिल्ली के बुराड़ी से बहू के साथ कुछ दिन पहले ही गांव में आई थी।

दिल्ली से आने के कारण महिला को जूनियर हाईस्कूल रेबा में बने वार्ड में क्वारंटीन किया गया था। बताया जा रहा है कि शनिवार देर शाम तक महिला बिल्कुल ठीक थी।
लेकिन रात में उसकी अचानक तबीयत बिगड़ी और महिला को खून की उल्टियां होने लगी। वहीं, मौके पर ही महिला की मौत हो गई। एसडीएम ने बताया कि डॉक्टरों की टीम क्वारंटीन सेंटर पहुंच गई है। मामले की जांच की जा रही है। वहीं, महिला की मौत के बाद से क्षेत्र में भय का माहौल बना हुआ है।

Also Read This

बड़ी खबर : खुशाल सिंह अधिकारी को हाईकोर्ट से राहत, पूरन फर्त्याल की याचिका खारिज

लोहाघाट विधानसभा सीट से जुड़े चार साल पुराने चुनावी विवाद पर उत्तराखंड हाईकोर्ट ने फैसला सुनाते हुए कांग्रेस विधायक खुशाल सिंह अधिकारी को बड़ी...

ब्रेकिंग : सोने के भाव में गिरावट, चांदी में मामूली तेजी; जानिए आज का हाल 

Gold Silver Price: सोना-चांदी की कीमतों में गुरुवार को मिला-जुला रुख देखने को मिला। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोने के भाव में गिरावट...

Related Posts