ब्रेकिंग: राहुल गांधी का उत्तराखंड दौरा रद्द,बोले-जल्द फिर होगी मुलाकात। जानिए कारण 

देहरादून: कांग्रेस नेता एवं लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी का प्रस्तावित उत्तराखंड दौरा खराब मौसम के कारण रद्द हो गया है। मौसम की प्रतिकूल परिस्थितियों के चलते 4 जून को अल्मोड़ा और पौड़ी तथा 5 जून को देहरादून में होने वाले सभी कार्यक्रम स्थगित कर दिए गए हैं। कांग्रेस की ओर से जारी जानकारी […]

देहरादून: कांग्रेस नेता एवं लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी का प्रस्तावित उत्तराखंड दौरा खराब मौसम के कारण रद्द हो गया है। मौसम की प्रतिकूल परिस्थितियों के चलते 4 जून को अल्मोड़ा और पौड़ी तथा 5 जून को देहरादून में होने वाले सभी कार्यक्रम स्थगित कर दिए गए हैं।

कांग्रेस की ओर से जारी जानकारी के अनुसार राहुल गांधी पंतनगर पहुंच चुके थे और वहां से हेलिकॉप्टर के जरिए अल्मोड़ा में आयोजित जनसभा के लिए रवाना होने वाले थे, लेकिन खराब मौसम के कारण उड़ान संभव नहीं हो सकी।राजनीतिक दृष्टि से महत्वपूर्ण माने जा रहे राहुल गांधी के इस दौरे के स्थगित होने के बाद अब कांग्रेस कार्यकर्ताओं और समर्थकों को उनके अगले उत्तराखंड दौरे का इंतजार रहेगा।

वीडियो संदेश जारी कर जताया खेद

कार्यक्रम रद्द होने के बाद राहुल गांधी ने एक वीडियो संदेश जारी कर उत्तराखंड की जनता से क्षमा मांगी और जल्द दोबारा राज्य का दौरा करने का भरोसा दिलाया।

वीडियो संदेश में राहुल गांधी ने कहा,

“उत्तराखंड के मेरे प्यारे भाइयों और बहनों, आज मैं आप सबसे मिलना चाहता था। आपके बीच बैठकर आपकी बातें सुनना चाहता था। आपके सुख-दुख, आपकी आशाओं और चिंताओं को समझना चाहता था। लेकिन दुर्भाग्यवश मौसम की गंभीर खराबी के कारण ऐसा संभव नहीं हो पाया।”

उन्होंने बताया कि पंतनगर पहुंचने के बाद अल्मोड़ा के लिए हेलिकॉप्टर से उड़ान भरने की तैयारी थी, लेकिन मौसम की खराब स्थिति को देखते हुए पायलट ने सुरक्षा कारणों से उड़ान भरने से इनकार कर दिया।

पूर्व सैनिक सम्मेलन को किया वर्चुअली संबोधित

हालांकि, पौड़ी जिले में आयोजित पूर्व सैनिक सम्मेलन को राहुल गांधी ने लाइव वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने पूर्व सैनिकों से संवाद किया और उनके मुद्दों पर अपनी बात रखी।

यह भी पढ़ें:

➡️ बिग न्यूज़: DAV छात्रवृत्ति घोटाले में ED का बड़ा एक्शन, कोर्ट में अभियोजन शिकायत दाखिल
➡️ एक्शन: दून में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़। एक के पैर में लगी गोली, दो गिरफ्तार

जल्द फिर उत्तराखंड आने का दिया भरोसा

राहुल गांधी ने अपने संदेश में कहा कि वह निकट भविष्य में फिर उत्तराखंड आएंगे और प्रदेश की जनता से सीधे संवाद करेंगे। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड से उनका विशेष लगाव है और वह यहां के लोगों से मिलने के लिए जल्द नया कार्यक्रम तय करेंगे।

मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

गौरतलब है कि उत्तराखंड में पिछले कुछ दिनों से मौसम खराब बना हुआ है। कई पर्वतीय जिलों में बारिश, तेज हवाएं और ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी की संभावना को देखते हुए मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया हुआ है। इसी खराब मौसम के कारण राहुल गांधी के कार्यक्रमों में भी बाधा उत्पन्न हुई।

यह भी पढ़ें:

➡️ Uttarakhand Weather Alert: देहरादून समेत 5 जिलों में अलर्ट। ओलावृष्टि और तेज बारिश की चेतावनी
➡️ बड़ी खबर: शिक्षा विभाग की जांच में बड़ा खुलासा, प्रधानाचार्य पर निलंबन की तलवार

Also Read This

बिग ब्रेकिंग : यौन शोषण के आरोपी व्यापार मंडल अध्यक्ष के घर पहुंची पुलिस। फेसबुक लाइव करके मांगी जनता से मदद

ब्रेकिंग न्यूज़(कमल जगाती, नैनीताल):-ऊत्तराखण्ड में भवाली के चर्चित नरेश पाण्डे के महिला यौन शोषण मामले में आज नैनीताल पुलिस नरेश की गिरफ्तारी के लिए...

बिग ब्रेकिंग : जीबी पंत यूनिवर्सिटी के कुलसचिव, पूर्व निदेशक सहित चार लोगों के खिलाफ समन जारी। लटकी गिरफ्तारी की तलवार

पौड़ी गढ़वाल। उत्तराखंड के प्रतिष्ठित जीबी पंत अभियांत्रिकी एवं प्रौद्योगिकी संस्थान (GBPEC), घुड़दौड़ी में वर्ष 2019 की भर्ती प्रक्रिया में कथित अनियमितताओं के मामले...
Parvatjan Team
Parvatjan Team
Parvatjan Team is dedicated to delivering the latest, accurate, and reliable news from Uttarakhand. We cover local issues, administrative updates, public interest stories, and breaking news in a clear and simple manner.

Related Posts