एक्सक्लूसिव वीडियो : राहुल गांधी के फोटो पर इंजीनियर ने जूता रख जताया विरोध

दीपक मिशवाण टिहरी- राहुल गांधी के द्वारा पदोन्नति में आरक्षण को लेकर लोकसभा में दिए गए बयान पर लोक निर्माण विभाग के एक कर्मचारी ने पुतला दहन के दौरान राहुल गांधी की फोटो के ऊपर जूता रख कर अपना विरोध जताया। देखिए वीडियो : बाइट – देेेवेंद्र नौडियाल, शहर कांग्रेस अध्यक्ष https://youtu.be/dpRIkkochaE आपको बता दें […]

दीपक मिशवाण

टिहरी- राहुल गांधी के द्वारा पदोन्नति में आरक्षण को लेकर लोकसभा में दिए गए बयान पर लोक निर्माण विभाग के एक कर्मचारी ने पुतला दहन के दौरान राहुल गांधी की फोटो के ऊपर जूता रख कर अपना विरोध जताया।

देखिए वीडियो : बाइट – देेेवेंद्र नौडियाल, शहर कांग्रेस अध्यक्ष

https://youtu.be/dpRIkkochaE

आपको बता दें जनरल ओबीसी एंप्लाइज ने लोकसभा में आरक्षण के विरोध में राहुल गांधी द्वारा दिए गए बयान को लेकर रोष व्यक्त करते हुए हनुमान चौक नई टिहरी चौराहा पर पुतला दहन किया गया। पुतला दहन के दौरान लोक निर्माण विभाग नई टिहरी के एक अपर सहायक अभियंता द्वारा राहुल गांधी की फोटो के ऊपर जूता रखकर अपना विरोध दर्ज किया। जबकि एक जिम्मेदार कर्मचारी होने के नाते इस तरह का अपमान करना शोभा नहीं देता है, क्योंकि सम्मानित व्यक्ति हो या साधारण व्यक्ति हर किसी का अपना सम्मान होता है, चाहे वह छोटा हो या बड़ा।

हर किसी का विरोध प्रदर्शन करने का अपना तरीका होता है, लेकिन जिम्मेदार कर्मचारी के द्वारा राहुल गांधी के सिर पर जूता रखकर जो विरोध किया गया वह एक अपमानजनक देखने को मिला।

साथ ही शहर कांग्रेश अध्यक्ष मोनू नौटियाल ने इस पर आपत्ति जताते हुए कहा कि अगर जिम्मेदार कर्मचारी इस तरह की हरकत करता है, तो वह उसकी मानसिकता दर्शाता है। जबकि सेवा नियमावली में साफ लिखा हुआ है कि कर्मचारी को अपने सर्विस के दौरान शांतिपूर्वक व सामान्य व्यवहार बनाए रखना है, लेकिन यहां पर कर्मचारी द्वारा खुलेआम अपमान देखने को मिला। साथ ही उन्होंने कहा कि विरोध करने का तरीका अपना अलग-अलग हो सकते हैं। लेकिन किसी का अपमान जूते से करना या अशोभनीय है। इसको लेकर हम कांग्रेस के हाईकमान के वरिष्ठ नेताओं से बात करके इस मामले में एफआइआर दर्ज करने की मांग की है।

वही जिलाध्यक्ष डी पी चमोली ने कहा कि हमने इस मामले में खंडन कर दिया है वाक्य में यह गलत हुआ है हर किसी का सम्मान होता है,इसके लिए जो गलत है , वह गलत है, जो सही है वह सही है। यह धरना सांकेतिक था।

Also Read This

भालू का हमला: सड़क बंद, घायल ग्रामीण को कंधों पर ढोकर जखोल पहुंचाया

मोरी (उत्तरकाशी) | 14 अगस्त 2026 | नीरज उत्तराखंडीउत्तरकाशी जिले के विकासखंड मोरी से मानव-वन्यजीव संघर्ष की एक चिंताजनक घटना सामने आई है। ग्राम...

ब्रेकिंग : नौ जिलों में अगले तीन घंटे येलो अलर्ट, गरज-चमक के साथ तेज बारिश की संभावना

देहरादून।नीरज उत्तराखंडी मौसम विभाग ने शुक्रवार, 14 अगस्त 2026 को उत्तराखंड के नौ जिलों के लिए अगले तीन घंटों के दौरान येलो अलर्ट जारी किया...

Related Posts